यूपी न्यूज
कांग्रेस की भारत जोड़ो प्रादेशिक यात्रा सारनाथ से निकलकर संत रविदास मंदिर पर खत्म हुई,,,।

एजेंसी डेस्क : (वाराणसी ब्यूरो),।कांग्रेस के प्रयागराज प्रांत की निकली प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है।

गुरुवार दोपहर में पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में अन्तिम दिन यात्रा की शुरुआत भगवान बुद्ध के प्रथम उपदेश स्थली ऐतिहासिक सारनाथ स्थित मूलगंध कुटी विहार बुद्ध मंदिर से हुई।

यात्रा लेकर निकले पूर्व मंत्री अजय राय ने सारंगदेव महादेव दरबार और भगवान बुद्ध का कार्यकर्ताओं के साथ दर्शनपूजन भी किया। इसके बाद पदयात्रा शुरू की। पदयात्रा पाण्डेय पुर के निकट पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से अजयराय का स्वागत किया। इसके बाद खुद अजय राय भी यात्रा में शामिल हुए।
यात्रा हुकुलगंज, तेलियाबाग, लहुराबीर, कबीर चौरा, मैदागिन, चौक, काशी विश्वनाथ दर्शन पूजन, जंगमबाड़ी, मदनपुरा, अस्सी, लंका मालवीय जी की प्रतिमा से भगवान होते हुए सीर (लंका) स्थित संत रविदास मंदिर पर समाप्त हुई।
