यूपी न्यूज
निकाय चुनाव: आरक्षण लिस्ट जारी होने के बाद शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर, किसने क्या कहा ?

एजेंसीडेस्क, (ब्यूरो), वाराणसी। नगरीय निकाय चुनाव में वार्डों के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गई है।

आरक्षण सूची देने के बाद जहां कई दावेदारों के चेहरे की खुशी थम नहीं रही थी तो कई दावेदारों के मंसूबों पर पानी फिर गया।नगर निगम की 100 और गंगापुर नगर पंचायत के 10 वार्डों की प्रस्तावित आरक्षण सूची गुरुवार को जारी कर दी गई है। पार्षद पद के लिए अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं। सूची जारी होने की अधिसूचना की तिथि से सात दिनों के भीतर जिलाधिकारी के यहां आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद 100 वार्डों के आरक्षण की फाइनल सूची का प्रकाशन होगा।
सूची जारी होने के बाद से पक्ष-विपक्ष से प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं।

पढ़िए, किसने क्या कहा ?
शासन स्तर से जो आरक्षण की सूची जारी की गई है। इस पर कोर कमेटी की बैठक होगी। इसमें प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। भाजपा शत-प्रतिशत सफलता के लिए अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में विजय हासिल करेगी। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। - (जगदीश त्रिपाठी, निकाय चुनाव संयोजक भाजपा)
भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा है प्रशासन,,,,,,,
नगर निकायों की सूची को मनमाने तरीके से तैयार किया गया है। भाजपा जहां-जहां कमजोर हैं, उन वार्डों में महिला सीट कर दी गई है या फिर उनको सुरक्षित करा दिया गया है। भाजपा के लक्ष्य को पूरा कराने के लिए प्रशासन एजेंट की तरह काम कर रहा है। इस सूची पर आपत्ति करेंगे। - राघवेंद्र चौबे, महानगर अध्यक्ष कांग्रेस
