यूपी न्यूज
बूढ़े दूल्हे को देखते ही भड़क उठी दुल्हन, बोली- दीया में तेल नहीं, तो क्या सुख मिलेगा?देखे वीडियो,,,।

एजेंसी डेस्क : (ब्यूरो),महाराजगंज: किसी भी इंसान का शादी करना उसकी जिंदगी का बहुत बड़ा फैसला होता है, लेकिन कई बार ये शादी जीवन की सबसे बड़ी सज़ा हो जाता है।

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां मंच पर दूल्हे को देखते ही दुल्हन ने सब की खाट खड़ी कर दी। एक दुल्हन अपने होने वाले पति को देख कर नाराज हो गई है और शादी करने से इनकार कर रही है। दूल्हे की उम्र ज्यादा होने की वजह से दुल्हन को गुस्सा आ गया है।

जब दुल्हन से पूछा जाता है कि क्या हुआ तो वह कहती है, 'क्या नहीं हुआ वो पूछो'। फिर एक लड़के की आवाज आती है कि लड़का कितना अच्छा नौकरी वाला है। जिस पर दुल्हन कहती है, 'नौकरी लेकर हम चाटेंगे क्या। इस बुड्ढा के मुंह में न दांत है, न पेट में आंत होगा, बताओ न इसके दीया में तेल होगा। हमको क्या सुख मिलेगा। कुछ नहीं मिलेगा। हम नहीं करेंगे इससे शादी'।
