Headlines
- IND vs NZ :भारत को अब जीतना होगा अंतिम औपचारिक मैच, वरना भूल जाइए फाइनल मैच.. जरा गणित को समझें...
- 500 रुपये का नया नोट जारी, महात्मा गांधी की जगह लगी इनकी तस्वीर !! जानिये सच्चाई...
- लड़कियां ही नहीं अब लड़के भी नहीं है सुरक्षित.. कई लड़कियों ने किया अब लड़कों से रेप..पढ़कर हो जायेंगे आप हैरान...
- आश्चर्यजनक :: शादी होने के बाद दूल्हा-दुल्हन की सुहागरात पर हार्ट अटैक से एक साथ मौत, ऐसा क्यों हुआ? विशेषज्ञ ने बताई ये वजह...
- शिव महापुराण कथा बागपत में की ब्रह्मचारी उद्धव स्वरूप महाराज ने शिरकत, कई गणमान्य अतिथि हुए शामिल...
- पाकिस्तानी औरतों के चेहरे से क्यों टपकता है नूर? 60 की उम्र में भी रहती हैं जवां., इन चीजों में छिपा है राज ...
- महाकुंभ में बेच दी एक दिन में 1 लाख कप चाय, टीचर-स्टूडेंट का खतरनाक आइडिया, और वे बन गए करोड़पति...
- 45 दिनों के महाकुंभ ने ठेले-पटरी वालों की ऐसे बदल दी जिंदगी, प्रतिदिन के 5000 तो किसी ने कमाए रोज के 10 हजार रुपए...
- अयोध्या:: रोजाना साढ़े तीन से चार लाख श्रद्धालु कर रहे दर्शन, छह से बढ़ाकर 32 हुई दान काउंटर पेटी, आ रहे हैं प्रतिदिन 15 लाख ₹ से ज्यादा...
- गरीब घर की 3 मुस्लिम बहने, मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में शादी होते ही तीनों का बदला अंदाज, बैंक अकाउंट देखकर लोग हुए सन्न...
- महाकुंभ के 45 दिन बने बेहिसाब रिकॉर्ड, जाने 30 करोड़ के चंदन टीके से लेकर 150 करोड़ के रुद्राक्ष-कुबेर तक बिके, जानें काशी में और क्या...
- बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी हुए सफलता पूर्वक महाकुंभ खत्म होने पर गदगद, अयोध्या में श्रद्धालुओं पर की पुष्प वर्षा, कहा- ...
- उप्र : महाकुंभ मेला संपन्न होने के बाद भी बड़ी संख्या में संगम स्नान कर रहे हैं श्रद्धालुगण, अभी भी चले आ रहे हैं लोग...
- आज सुबह मिर्जापुर जिले में एक महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में अर्धनग्न मिला शव, शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस...
- साइंस ने कर दिया कमाल, अब हर किसी के पास होगा सोने का महल, दुनिया से खत्म हो जाएगी अब कंगाली.. जानिए कैसे?...
- 4 साल तक प्यार किया, शादी की जिद की, पर सुहागरात पर दुल्हन ने कहा- 'मुझे सेक्स से डर लगता है...
- बागपत में प्रथम शिव महापुराण महायज्ञ के छठे दिवस प्रातः शिवपुराण पूजा व भोलेनाथ का हुआ रुद्राभिषेक, भगवान गणेशजी की कथा भी हुई...
- VIDEO: सड़क किनारे पड़े आदमी पर महिला ने किया खड़े-खड़े पेशाब, इस वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, लोगों की अलग-अलग राय...
- अब महाकुंभ खत्म-राजनीति शुरू, सपा ने राहुल-प्रियंका को बताया सनातन का घोर विरोधी; कहा- कुंभ स्नान करने तक नहीं गए...
- Pawan Singh: पवन सिंह की मां ने बड़ी बहू के साथ महाकुंभ में लगाई डुबकी, कई PHOTO वायरल, उठने लगे सवाल...
आध्यात्मिक न्यूज
साल 2023 में बन रहा दुर्लभ संयोग, इस बार 4 नहीं 8 होंगे सावन सोमवार, 5 महीने का होगा चातुर्मास,,,।
एजेंसी डेस्क : नए साल 2023 की शुरुआत 1 जनवरी से हो चुकी है।
लेकिन हिंदू कैलेंडर विक्रम संवत के अनुसार इस बार विक्रम सवंत 2080 का साल होगा, जो कि 12 नहीं बल्कि13 महीने का होगा। इसके अनुसार 2023 में अधिक मास होगा। अधिक मास को मलमास या फिर पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं।
ज्योतिष की मानें तो, 2023 में अधिक मास लगने के कारण व्रत-त्योहारों की तिथि में भी परिवर्तन होगा। इस साल मकर संक्रांति से पहले ही सकट चौथ पड़ रही है। सावन के 4 नहीं बल्कि 8 सोमवार होंगे और चातुर्मास 5 महीने का होगा। बताया जा रहा है कि इससे पहले ऐसा संयोग 2004 में बना था। 19 साल बाद 2023 में ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है।
आइए जानते हैं मलमास के कारण व्रत-त्योहार की तिथियों में हुए परिवर्तन के बारे में विस्तार से
कैसे होती है मलमास की गणना,,
मलमास या अधिकमास के कारण साल 2023 में पर्व-त्योहारों की तिथियों में परिवर्तन हुआ है। लेकिन सबसे पहले यह जानने की जरूरत है कि आखिर मलमास की गणना कैसे की जाती है। दरअसल पंचांग के आधार पर हर तीसरे साल में एक महीना अधिक होता है, जिसे कि मलमास कहा जाता है।
एक सौर वर्ष 365 दिन और 6 घंटे का होता है और चंद्र वर्ष 354 दिनों का होता है. ऐसे में सौर वर्ष और चंद्र वर्ष के बीच के अंतर को बराबर करने केलिए ही हर तीसरे साल में एक चंद्र मास को जोड़ा जाता है। इसे ही मलमास कहते हैं। हिंदू धर्म में मलमास के समय शुभ-मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। बता दें कि साल 2023 में मलमास 18 जुलाई 2023 से शुरू हो रहा है।
मकर संक्रांति से पहले संकष्टी चतुर्थी,,,,,,,
हर साल मकर संक्रांति के बाद सकट चौथ व्रत आता है। लेकिन 2023 में 10 जनवरी को सकट चौथ का व्रत रखा जाएगा और 15 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा।
5 महीने का होगा चातुर्मास,,,,,,,
साल 2023 में चातुर्मास 5 महीने का होगा जोकि आमतौर पर चार महीने का होता है। चातुर्मास में भगवान विष्णु पूरे चार माह के लिए योग निद्रा में होते हैं, लेकिन इस साल भगवान विष्णु 5 महीने तक योगनिद्रा में रहेंगे और इस दौरान गृह प्रवेश, मुंडन,विवाह, जनेऊ संस्कार आदि जैसे शुभ-मांगलिक कार्य नहीं होंगे।
सावन सोमवार के व्रत होंगे 8,,,,,,
सावन महीने में आमतौर पर 4 या 5 सोमवार पड़ते हैं, लेकिन 2023 में 8 सावन सोमवार के व्रत रखे जाएंगे, क्योंकि पंचांग के अनुसार सावन कृष्णपक्ष 4 -17 जुलाई तक है और इसके बाद 18 जुलाई से इसे लागू किया जाएगा वहीं 16 अगस्त को मलमास की अमावस्या होगी इस दिन अधिक मास का समापन होगा। इसके बाद सावन का शुक्ल पक्ष शुरू हो जाएगा, जोकि 30 अगस्त को सावन पूर्णिमा के दिन समाप्त होगा, इस तरह से सावन माह में अधिकमास होने के कारण 8 सोमवार पड़ेंगे।
रक्षाबंधन की तिथि में भी होगा परिवर्तन,,,,,,,
2023 में सावन दो महीने यानी 60 दिन का होने के कारण रक्षा बंधन की तिथि में भी परिवर्तन होगा, इस साल रक्षाबंधन अगस्त माह के आखिरी सप्ताह में होगा, जोकि 30 अगस्त को है। वहीं आमतौर पर रक्षाबंधन 10-15 अगस्त के बीच होती है।
डिस्क्लेमर : उपरोक्त दी गई जानकारी, सुझाव सिर्फ धार्मिक, सामान्य सूचना के उद्देश्य से पेश की गई है, "केसरी न्यूज़ नेटवर्क" इस पर किसी भी प्रकार का दावा नहीं करता हैं।