Headlines
Loading...
यूपी!!में जानलेवा हुई भीषण ठंड, हार्ट और ब्रेन अटैक से एक ही शहर में 24 घंटे के भीतर हुई 25 मौतें,,,।

यूपी!!में जानलेवा हुई भीषण ठंड, हार्ट और ब्रेन अटैक से एक ही शहर में 24 घंटे के भीतर हुई 25 मौतें,,,।



Published from Blogger Prime Android App

एजेंसी डेस्क : (कानपुर ब्यूरो),। यूपी में ठंड जानलेवा हो गई है। 

Published from Blogger Prime Android App

कड़ाके की सर्दी से शहरवासियों का जीना मुहाल हो गया है। रात का तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो बुधवार के मुकाबले 4 डिग्री सेल्सियस कम है।ऐसे हालात में कानपुर में गुरुवार को केवल दो सरकारी अस्पतालों में 25 लोगों की जान हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक से चली गई। सभी अस्पतालों में मरीजों की पूरे दिन भीड़ लगी रही। हैलट, उर्सला और कार्डियोलाजी की ओपीडी में मरीजों की संख्या अधिक रही।

लक्ष्मीपत सिंहानिया हृदय रोग संस्थान के निदेशक डॉ. विनय कृष्णा ने बताया कि दिनभर में हृदय रोग से पीड़ित 723 मरीज आए। इनमें 41 मरीजों को भर्ती किया गया। 15 मरीजों की अस्पताल पहुंचने से पहले हो मौत गई। वहीं, सात मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरी ओर, हैलट अस्पताल में लाई गईं उन्नाव की 65 वर्षीय संध्या, कल्याणपुर की 74 वर्षीय रजोल व कन्नौज के 70 वर्षीय जाकिर की मौत ब्रेन स्ट्रोक के कारण हो गई।

Published from Blogger Prime Android App

नए साल में राहत नहीं नव वर्ष से गुरुवार तक शहरवासियों को शीतलहर से राहत नहीं मिल सकी है। पहले 72 घंटों में उत्तर पूर्वी हवाओं के कारण घना कोहरा, धुंध रहा। इसके बाद उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से कोहरा छंट गया था। बुधवार व गुरुवार को मिश्रित हवाएं चलने के बाद गलन बढ़ गई। गुरुवार गलन ने शहरवासियों को परेशान कर दिया।

गलन से बचें, पानी पीते रहें,,,,,,,

गलन की स्थितियों में ठंडे पानी से बचाव करें। शरीर को पूरी तरह ढक कर निकलें। हाथ-पांव तापते रहें। अकारण घरों से न निकलें। गुनगुने पानी से नहाएं। पानी जरूर पीते रहें। तेज हवा चलने के दौरान छोटे बच्चों को धूप में खुला न छोड़ें।

Published from Blogger Prime Android App

छाएगा घना कोहरा, अलर्ट जारी,,

मौसम विज्ञान विभाग केअनुसार हवा की दिशा में बदलाव से घना कोहरा छाने की संभावना बढ़ गई है। हल्की बदली हुई तो धूप और कमजोर पड़ सकती है आईएमडी ने शुक्रवार के लिए भी डार्क यलो अलर्ट जारी किया है। फिलहाल 7 जनवरी तक कोल्ड डे कंडीशन रहने की संभावना है।

पूरे मंडल में रहेगा कोल्ड डे,,,,,,,

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ.एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि कोल्ड डे की स्थितियां बनी रहेंगी। कानपुर मंडल में घना कोहरा संभव है। रात और दिन गलन ऐसी ही बनी रहेगी। 

Published from Blogger Prime Android App

दिन का पारा चढ़ा, रात का घटा,,,

गुरुवार को अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस हो गया जो बुधवार के मुकाबले 02 डिग्री अधिक है। इसके बावजूद यह सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहा। इसी तरह रात का पारा 8.4 से 4.4 डिग्री हो गया जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम है। 08-10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। विशेष बात यह रही कि रात भर हवा की दिशा उत्तर पूर्वी और उत्तर पश्चिमी के बीच बदलती रही।