Headlines
Loading...
मथुरा : विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा संग पहुंचे वृंदावन, बाबा नीम करोली का लिया आशीर्वाद,,,।

मथुरा : विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा संग पहुंचे वृंदावन, बाबा नीम करोली का लिया आशीर्वाद,,,।


Published from Blogger Prime Android App

एजेंसी डेस्क : (मथुरा ब्यूरो),। क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बुधवार की सुबह ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन मंदिर पहुंचे। 

Published from Blogger Prime Android App

उन्होंने बाबा नीम करोली की समाधि स्थल के दर्शन किए। विराट और अनुष्का आश्रम में करीब एक घंटे तक रुके। बाबा नीम करोली का आशीर्वाद लिया समाधि स्थल के दर्शन के बाद कुटिया में ध्यान भी लगाया। फैंस को ऑटोग्राफ दिया। उनके साथ फोटो भी खिंचाए। 

इसके बाद विराट और अनुष्का मां आनंदमयी आश्रम रवाना हो गए। उनका कार्यक्रम पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। आनंदमयी आश्रम में मीडिया को प्रवेश नहीं दिया गया है।

Published from Blogger Prime Android App

विराट और अनुष्का का वृंदावन आने का कार्यक्रम बुधवार दोपहर को था, लेकिन वे सुबह-सुबह ही बाबा नीम करोली आश्रमपहुंच गए।उनका कार्यक्रम इतना गोपनीय रहा कि किसी को भनक तक नहीं लगी। बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का के मथुरा आने से पहले ही यहां एक सितारा होटल में कमरे बुक किए गए हैं।

Published from Blogger Prime Android App

बाबा नीम करोली आश्रम में विराट और अनुष्का को प्रसाद के रूप में कंबल भेंट किया। दोनों ने बाल भोग का प्रसाद भी ग्रहण किया। आश्रम में विराट कोहली ने अपने एक प्रशंसक को बैट पर ऑटोग्राफ भी दिया।

Published from Blogger Prime Android App

बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का दोनों की ही बाबा नीम करोली महाराज में काफी श्रद्धा है। नवंबर 2022 में विराटकोहली और अनुष्का शर्मा ने उत्तराखंड के कुमाऊं स्थित कैंची धाम पहुंच कर बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन किए थे।

बता दें कि बाबा नीम करोली महाराज को भक्त हनुमान जी का अवतार मनाते हैं। देश-विदेश से हजारों भक्त उनकी समाधि स्थल के दर्शन करने आते हैं।

Published from Blogger Prime Android App

माना जा रहा है, विराट-अनुष्का ब्रज के प्रमुख मंदिरों में भी दर्शन करने जा सकते हैं। बांकेबिहारी मंदिर में उनके पहुंचने की ज्यादा संभावना है।

और आगे समाचार थोड़ी देर में,,,