यूपी न्यूज
CM योगी ने लोकमंगल की कामना के साथ गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक, जनता दर्शन में सुनी लोगों की फरियाद,,,।

एजेंसी डेस्क : (गोरखपुर ब्यूरो),।मकर संक्रांति पर्व पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने सोमवार को लोककल्याण की कामना के साथ गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया।

इसके बाद सीएम योगी ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं, उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का त्वरित और संतुष्टि परक समाधान कराया जाएगा।
लोककल्याण की कामना के साथ संपन्न हुआ रुद्राभिषेक,,,,,,,
रविवार को मकर संक्रांति पर गुरु गोरखनाथ को आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकमंगल की कामना की थी। सोमवार को भी उनकी दिनचर्या प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की मंगलकामना से शुरू हुई। इसी क्रम में उन्होंने गन्ने के रस से रुद्राभिषेक कर देवाधि देव महादेव से जनकल्याण की प्रार्थना की। रुद्राभिषेक का अनुष्ठान मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में सम्पन्न हुआ
