खेल न्यूज
IND vs SA, U19 Women's T20 World Cup: 21 गेंद पहले मारी बाजी, विश्व कप में जीत से शुरुआत, मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया,,,।
IND vs SA, U19 Women's T20 World Cup: भारतीय महिला टीम ने अंडर-19 महिला विश्व कप में धमाका कर दिया।टीम इंडिया ने बड़ी जीत दर्ज की। 
भारतीय टीम ने पहले मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन बनाए। जवाब में भारत ने 21 गेंद पहले 3 विकेट पर 170रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीता।
भारत की पारी में श्वेता सहरावत ने कमाल की पारी खेली। सहरावत ने 57 गेंद पर 92 रन बनाया। पारी के दौरान 20 चौके लगाए। भारतीय टीम की कप्तान शेफाली वर्मा ने एक ओवर में 26 रन कूट डाले।शेफालीवर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 16 गेंद में 45 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और एक छक्का शामिल है।

भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार जीत से की,,,,,,,
श्वेता सहरावत ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 57 गेंदों में नाबाद 92 रन की पारी खेली, जिसमें 20 चौके शामिल थे। कप्तान शेफाली वर्मा ने पावरप्ले में 16 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली, जिसमें 70 रन बने। भारत ने 21 गेंद शेष रहते जीत हासिल की।

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत के लिये 167 रन का लक्ष्य रखा। भारत के लिये शेफाली वर्मा और सेहरावत ने सात ओवर में 77 रन की साझेदारी की। भारत के लिये 51 टी20 , दो टेस्ट और 21 वनडे खेल चुकी शेफाली शानदार फॉर्म में दिखी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को मनचाहे शॉट खेले। उन्होंने 1 ओवर में 5 चौके और एक छक्के के साथ 26 रन बटोरे।अपनी पारी में उन्होंने नौ चौके और एक छक्का लगाया। वह आठवें ओवर में स्पिनर मियाने स्मिट की गेंद पर आउट हुई। वहीं सेहरावत ने 57 गेंद की अपनी पारी में 20 चौके लगाये। उन्होंने 21 गेंद बाकी रहते भारत को जीत तक पहुंचाया।
