यूपी न्यूज
जौनपुर : पत्रकार को गोली मारने में जौनपुर के BJP जिलाध्यक्ष के भाई पर केस, खबर चलने से थे नाराज,,,।

एजेंसी डेस्क : (जौनपुर, ब्यूरो)। रिपोर्ट :: एस.के.दुबे,,, जौंनपुर में एक न्यूज चैनल के पत्रकार देवेंद्र खरे को रविवार की रात गोली मार दी गई। पत्रकार की तहरीर पर पुलिस जौनपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के छोटे भाई ऋतुराज सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ आज मुकदमा दर्ज किया गया है।
पत्रकार का आरोप है कि ऋतुराज उनके चैनल पर एक खबर को रुकवाना चाहते थे। जब उनके दबाव के बाद भी खबर नहीं रुकी तो वह नाराज थे।
बताया जाता है कि किशुनपुर लाइन बाजार निवाली पत्रकार देवेन्द्र खरे अपने दफ्तर में चार अन्य पत्रकार साथियों के साथ रविवार की शाम बैठे थे। इसी दौरान दो नकाबपोश बदमाश आए और देवेन्द्र को लक्ष्य कर गोली मार दी। देवेंद्र ने बचने की कोशिश की।इसके बाद भी गोली उनके हाथ को छिलते हुए निकल गई।
गोली चलते ही अफरातफरी मच गई। दशहत के कारण अन्य पत्रकार भी कुछ नहीं कर सके और हमलावर भाग निकले। पत्रकार देवेंद्र को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के बाद पत्रकार ने पुलिस को तहरीर दी।
पत्रकार ने आरोप लगाया कि खबर रोकने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के छोटे भाई ऋतुराज सिंह की ओर से दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन मैं उनके दबाव में नहीं आया। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी गयी थी। कहा कि इन्हीलोगों ने मेरे उपर प्राणघातक हमला किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ऋतुराज सिंह और दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस खबर के चलने से थे नाराज,,,
पत्रकार देवेंद्र के अनुसार 17 फरवरी को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार दुबे ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था कि, सिपाह के पास गोरखपुर जाते समय राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी के वाहन से दूसरे वाहन की टक्कर हो गई थी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ऋतुराज सिंह व उनके समर्थकों ने उन पर हमला कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था। इसी खबर को चैनल पर चलाने से ऋतुराज नाराज थे।