Headlines
Loading...
नई दिल्ली : खुशबू सुंदर बनीं NCW की सदस्य, बोलीं- इतनी बड़ी जिम्मेदारी के लिए, पीएम मोदी का धन्यवाद देती हु,,,।

नई दिल्ली : खुशबू सुंदर बनीं NCW की सदस्य, बोलीं- इतनी बड़ी जिम्मेदारी के लिए, पीएम मोदी का धन्यवाद देती हु,,,।



Published from Blogger Prime Android App

एजेंसी डेस्क : (नई दिल्ली,ब्यूरो)।भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता खुशबू सुंदर को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। खुशबू सुंदर बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी हैं,उन्हें और दो लोगों के साथ राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के डायरेक्टर निदेशक (NCW-एडमिन) रजनिश मोहन सिंह की तरफ से 24 फरवरी को जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक खुशबू को कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए एनसीडब्ल्यू सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

Published from Blogger Prime Android App

तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख के अन्नामलाई खुशबू सुंदर को NCR की सदस्य के रूप में नामित किए जाने पर बधाई दी और कहा कि उनकी नियुक्ति महिलाओं के अधिकारों के लिए उनकी कोशिशों को लड़ाई को पहचान देती है,वहीं खुशबू सुंदरने इस जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार को धन्यवाद देती हूं। मैं नारी शक्ति की रक्षा,संरक्षण और पोषण के लिए कड़ी मेहनत करूंगी, जो आपके नेतृत्व में दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ रही है।

कौन हैं खुशबू सुंदर ?

Published from Blogger Prime Android App

बता दें, खुशबू सुंदर अभिनेत्री से नेता बनीं है। वह तेलगू कन्नड़ मलयालम फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं। उनके फैंस ने उनका मंदिर भी बनाया हुआ है। उन्होंने साल 2014 में राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। खुशबू सुंदर साल 2020 में बीजेपी में शामिल हुई थीं। इससे पहले वह कांग्रेस के साथ जुड़ी हुई थीं। खुशबू सुंदर के अलावा ममता कुमारी औऔर डेलिना खोंगडुप को राष्ट्रीय महिला आोयग के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।