यूपी न्यूज
यूपी में नई खेल नीति 2023 का प्रस्ताव पास, पुलिस कमिश्नर प्रणाली में भी बड़ा बदलाव,,,।

एजेंसी डेस्क : (लखनऊ, ब्यूरो)।लखनऊ में आज उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में 22 प्रस्ताव रखे गए। कैबिनेट बैठक में शुक्रवार को प्रदेश के लिए खेल नीति को मंजूरी दे दी गई।

कैबिनेट के अहम फैसले निम्न है,
- पर्यटन और औद्योगिक विकास के प्रस्ताव भी पास।
- उत्तर प्रदेश में चार निजी विश्वद्यालयों को अनुमति दी गई। (वरुण अर्जुन विवि शाहजहांपुर, टीएस मिश्रा विवि लखनऊ, फारुख हुसैन विवि आगरा ,विवेक राष्ट्रीय विश्वविद्यालय बिजनौर)।
- अयोध्या में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए कई प्रस्ताव पास हुए।
-अयोध्या में 65 करोड़ से दो नये मार्ग बनेंगे।
-पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण और विस्तार होगा। इसके लिए 200 करोड़ रूपये पास किये गए।
-अयोध्या के लिए कुल 465 करोड़ रुपए पास किए गए। इसके तहत तीन प्रस्ताव पास किए गए जिसमें 3 मार्गों का चौड़ीकरण और विस्तार होगा।
