चित्रकूट राम नवमी न्यूज़
यूपी : चित्रकूट के मंदाकिनी के रामघाट पर होगा भव्य श्री राम प्राकट्योत्सव का आयोजन,डॉ. गोपाल कुमार मिश्र,,,।

एजेंसी डेस्क : (प्रयागराज,ब्यूरो)।जिला प्रशासन चित्रकूट के सहयोग से अयोध्या शोधसंस्थान संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा चैत्र शुक्ल रामनवमी 30 मार्च को रामघाट स्थित श्रीदिगंबरअखाड़ा भरत मंदिर में भगवान राम का प्राकट्योत्सव भव्यता के साथ मनाया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. गोपाल कुमार मिश्र ने बताया किसंस्कृति विभागद्वारा चित्रकूटमेंआयोजित यह कार्यक्रम भगवान श्री राम का चित्रकूटवासियों से अन्योन्या श्रित संबंध को स्पष्ट करता है। भगवानश्रीराम का प्राकट्यउत्सव न केवल भारत अपितु पूरे विश्व में मनाया जाता है, किंतु सरकार द्वारा ऐसी पहल किया जाना भारतीय संस्कृति के प्रतिसंस्कृति मंत्रालय एवं उत्तर प्रदेश सरकार की सकारात्मक दृष्टिकोण को प्रदर्शित करता है।
भगवान राम अयोध्या के राजा बनने से पूर्व चित्रकूट वासियों के मध्य रहकर ही जन-जन के राम बने और इसी कारण यह उत्सव चित्रकूट में अधिक सार्थक स्वरूप में मनाया जाना चाहिए। जन-जन के राम के लिए चित्रकूट के प्रत्येक जन को उत्साह और उल्लास के साथ यह पर्व मनाना चाहिए।
इस महोत्सव में प्रातः 10 बजे से श्री रामचरितमानस से भगवान के जन्म प्रसंग का संगीतमय पाठ होगा, तत्पश्चात 12 बजे जन्म के समय जन्मोत्सव और जन्म के पश्चात बधाई, सोहर इत्यादि गीतों का सांगीतिक मंचन स्थानीय प्रतिष्ठित कलाकारों के द्वारा किया जाएगा।
यह कार्यक्रम दिगंबर अखाड़ा, भरत मंदिर, रामघाट चित्रकूट के श्री महंत दिव्यजीवन दास जी महाराज के पावन सानिध्य में बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गया है। जिसमें जिला प्रशासन चित्रकूट अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
स्थानीय कलाकारों का मंचन एवं श्री रामचरितमानस का पाठ कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करेंगे। इसी के साथ दोपहर3 बजे श्री दिव्यजीवन दास जी महाराज के नेतृत्व में एक शोभायात्रा भी निकाली जाएगी, जो भगवान के जन्म के पश्चात लोगों को भक्ति भाव में अवगाहन कराएगी। उन्होंने सभी श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर चित्रकूट का गौरव बढ़ाने की अपील की है।
साथ ही उन्होंने यह भीबताया कि श्री राम प्राकट्य पर्व पर चित्रकूट गौरव दिवस मना रहा है। जिसमें पूरे चित्रकूट में 11 लाख दीपों को प्रज्वलित कर एक अद्भुत, दिव्य दीपोत्सव मनाया जाना है।
सतना प्रशासन द्वारा भी 6 लाख दीप एवं चित्रकूट जिला प्रशासन द्वारा 5 लाख दीप प्रज्वलित किए जाने हैं। जिला प्रशासन ने यह अनुरोध भी किया है कि भगवान राम के जन्मोत्सव पर कम सेकम 11 दीप अपने घरों पर जला कर मंगल कामना करें एवं चित्रकूट के गौरवदिवस को सफल बनाएं।