यूपी न्यूज
वाराणसी : अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बाबा विश्वनाथ और मां कात्यायनी के दरबार में माथा टेका,,,।

एजेंसी डेस्क : (वाराणसी,ब्यूरो)।बाॅलीवुड की जानीमानीअभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सोमवार को बाबा विश्वनाथ और माता कात्यायनी के दरबार में हाजिरी लगाई।
फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आज सोमवार को बाबाविश्वनाथ नगरी काशी में पधारी। और शहर में एक चैनल के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शिल्पा शेट्टी बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचीं और विधि विधान से दर्शन पूजन किया।
बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन करने के बाद शिल्पा शेट्टी ने संकठा घाट पर आत्माविश्वेश्वर मंदिर परिसर स्थित माता देवी कात्यायनी का विधिवत दर्शन कर घर परिवार में सुख शांति की कामना की।
माता कात्यायनी देवी का दर्शन पूजन के बाद शिल्पा ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा किया। इसके बाद उन्होंने लिखा कि वे लोग सौभाग्यशाली होते हैं जिन्हें काशी आने का मौका मिलता है। यहां आने पर मन को शांति मिलती है। और बार-बार आने का मन करता है।