खेल न्यूज
India vs Australia LIVE Score: भारतीय टीम को लगा तीसरा झटका, शुभमन गिल बने नाथन लियोन के शिकार,,आज का स्कोर::3 विकेट पर289 रन,,,।

India vs Australia Live Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर टेस्ट का चौथा और आखिरी मैच अहमदा बाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मुकाबले का तीसरा दिन है, जो भारत के लिए बेहद अहम है।भारतीय टीम का दूसरे सत्र में भी दबदबा देखने को मिला। शुभमन गिल और चेतेश्वक पुजारा ने इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। दोनों दूसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी कर चुके हैं। हालांकि, पुजारा फिफ्टी कंप्लीट नहीं कर पाए। उन्होंने 121 गेंदों में 42 रन बनाए। टी ब्रेक के समय भारत का स्कोर 63 ओवर में 188/2 रहा। गिल 102 नाबाद रहे। कोहली का खाता खुलना बाकी है।

इससे पहले, दिन का पहला सत्र भारत के नाम रहा। भारत ने इस दौरान 93 रन जोड़े और एक विकेट गंवाया। लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर 37 ओवर में 129/1 था। भारत को इस दौरान एक झटका कप्तान रोहित शर्मा के तौर पर लगा, जिन्होंने 58 गेंदों में 35 रन की पारी खेली। वह 21वें ओवर में स्पिनर कुहनमैन का शिकार बने। रोहित और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन जुटाए। भारत ने तीसरे दिन की शुरुआत बिना विकेट गंवाए 36 रन से आगे की।

05:01 PM विराट कोहली 59 रन और रविंद्र जडेजा 16 रन बनाकर खेल रहे हैं और भारत का स्कोर 3 विकेट 289 रन आज के खेल समाप्ति तक रहा।
आज अंतिम सेशन में 36 ओवर के खेल में भारत में 1 विकेट खोकर उसे 103 रन बनाए।
IND 289/3 (99ओवर)*
AUS 480/10 (167.2 ओवर)

03:40 PM भारत को तीसरा झटका शुभमन गिल के रूप में लगा है। गिल ने 235 गेंदों में 128 रन की पारी खेली। उन्होंने 12 चौके 1 छक्का मारा। उनकी पारी का अंत स्पिनर नाथन लियोन ने 79वें ओवर में किया। गिल चौथी गेंद पर गच्चा खा गए जो लेंथ बॉल थी। वह एलबीडब्ल्यू हुए। उन्होंने रिव्यू लिया मगर कोई फायदा नहीं हुआ। गिल ने तीसरे विकेट के लिए विराट कोहली (32*) के साथ 58 रन की साझेदारी की।
03:30 PM गिल ने मोर्चा संभाला हुआ है। वह 233 गेंदों में 127 रन बना चुके हैं। कोहली भी टिके हुए हैं। उन्होंने 58 गेंदों में 31 रन जुटा लिए हैं। कोहली लय में नजर आ रहे हैं।
03:00 PM गिल लगातार कंगारू गेंदबाजों से मुश्किल सवाल पूछ रहे हैं। वह 117 के निजी स्कोर पर हैं। कोहली ने 31 गेंदों में 8 रन जुटाए हैं।
