Headlines
Loading...
SA vs WI 2nd T20I: दक्षिण अफ्रीका ने बनाया अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड,,,।

SA vs WI 2nd T20I: दक्षिण अफ्रीका ने बनाया अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड,,,।



Published from Blogger Prime Android App

   ::::::: एजेंसी खेल डेस्क ::::::: दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय टी20 में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। साउथ अफ्रीका ने सेंचुरियन के मैदान पर T20 का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर यह बता दिया कि, रन चेज पर उनका कोई जवाब नहीं है।

Published from Blogger Prime Android App

वेस्टइंडीज ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जॉनसन चार्ल्स के आतिशी शतक की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 258 रन का स्कोर खड़ा किया था। ऐसे में जीत के लिए मिले 259 रन के लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन डिकॉक की 44 गेंद में 100 और रीजा हेंड्रिक्स की 28 गेंद में 68 रन की आतिशी पारियों की बदौलत 7 गेंद और 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। अंत में कप्तान एडेन मार्करम ने 21 गेंद में नाबाद 38 और हेनरिक क्लासेन ने 7 गेंद में 16 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज पार कराई।

क्विंटन डीकॉक ने जड़ा पहला T20 शतक,,,,,,,

Published from Blogger Prime Android App

259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए क्विंटन डिकॉक ने अपनी टीम को विस्फोटक शुरुआत दी और केवल 6 ओवर में 100 रन का आंकड़ा छू लिया। डिकॉक ने 44 गेंद पर 9 चौके और 8 छक्कों की मदद से 100 रन की पारी खेली। उनका यह पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक है। डिकॉक और रीजा हेंड्रिक्स के बीच पहले विकेट के लिए 10.5 ओवर में 152 रन की साझेदारी हुई। इस शानदार शुरुआत के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पीछे मुड़कर नही देखा।

शुरुआती झटके के बाद विंडीज को चार्ल्स-मेयर्स ने संभाला,,,,,,,

टॉस जीतकर द. अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। ऐसे में विंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी की तीसरी गेंद पर ब्रेंडन किंग(1) वेन पार्नेल की गेंद पर रीजा हेंड्रिक्स के हाथों लपके गए। इसके बाद काइल मेयर्स ने जॉनसन चार्ल्स के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और 47 गेंद में शतकीय साझेदारी पूरी कर ली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 10 ओवर में 137 रन जोड़े। 11वें ओवर की पहली गेंद पर अर्धशतक पूरा करने के बाद मेयर्स जानसेन की गेंद पर हेंड्रिक्स के हाथों लपके गए। उन्होंने 27 गेंद पर 51 रन बनाए। साझेदारी के दौरान चार्लस ने अपना अर्धशतक 23 गेंद में 7 चौके और 3 छक्के की मदद से पूरा कर लिया।

Published from Blogger Prime Android App

39 गेंद में चार्ल्स ने पूरा किया शतक,,,,,,,

मेयर्स के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए निकोलस पूरन 2 रन बनाकर मार्को जानसेन की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद भी चार्ल्स का आतिशी अंदाज जारी रहा और उन्होंने 39 गेंद में 9 चौके और 9 छक्के की मदद से अपना शतक पूरा कर लिया। 13 वें ओवर की पहली गेंद पर वेस्टइंडीज ने 150 रन पूरे कर लिए। दूसरे छोर पर इस दौरान उन्हें रोवमैन पॉवेल का साथ मिला। लेकिन 179 के स्कोर पर जॉनसन चार्ल्स की पारी का अंत जानसेन ने बोल्ड करके कर दिया। उन्होंने 46 गेंद में 118 रन की पारी खेली। इस दौरान 10 चौके और 11 छक्के जड़े।

चार्ल्स के आउट होने के बाद अंत में रोमारियो शेफर्ड ने 18 गेंद में 41 रन की और ओडेन स्मिथ ने 5 गेंद में नाबाद 11 रन की पारी खेलकर टीम को 20 ओवर में 5 विकेट तक पहुंचा दिया। मार्को जानसेन ने द. अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा तीन और वेन पार्नेल ने 2 विकेट अपने नाम किया।