महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच न्यूज़
WPL 2023: मुंबई इंडियंस को मिली सीजन की पहली हार, यूपी वॉरियर्स ने पांच विकेट से हराया,, देखें लाइव स्कोर,,,।

:::::::::: एजेंसी खेल डेस्क :::::::::: मुबई इंडिंयस को विमेंस प्रीमियर लीग 2023 में पहली हार का सामना करना प़ड़ा है। शनिवार को खेले गए पहले मैच में यूपी वॉरियर्स ने मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 127 रन पर ढेर हो गई थी, यूपी वॉरियर्स की टीम ने आखिरी ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया और सोफी एक्लेस्टोन ने छक्का लगाकर यूपी वॉरियर्स को जीत दिलाई।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने सधी हुई शुरुआत की। हेली मैथ्यूज और यास्तिका भाटिया ने पहले विकेट के लिए 30 रन जोड़े। यास्तिका को पांचवें ओवर में अंजलि सरवानी ने बोल्ड किया। उन्होंने 15 गेंदों में 7 रन बनाए। इसके बाद, मुंबई ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए। नताली साइवर (5) को सोफी एक्लेस्टोन ने आठवें ओवर में एलबीडब्ल्यू किया। एक्लेस्टोन ने 11वें ओवर में मैथ्यूज को पवेलियन भेजा। उन्होंने 30 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की बदौलद 35 रन की पारी खेली।
अमेलिया केर (3) का बल्ला नहीं चला। उन्हें राजेश्वरी गायकवाड़ ने 13वें ओवर में अपना शिकार बनाया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहीं। उन्होंने 22 गेंदों में तीन चौकों के जरिए 25 रन का योगदान दिया। एक्लेस्टोन ने 16वें ओवर में अमनजोत कौर (5) को स्टंप आउट कराया। मुंबई के 6 विकेट 98 के कुल स्कोर पर गिर गए थे। राजेश्वरी ने 17वें ओवर में हुमैरा काजी (4) और दीप्ति ने 18वें ओवर में धारा गुज्जर (3) को बोल्ड किया। दीप्ति शर्मा द्वारा डाले गए 20वें ओवर में इस्सी वोंग (32) और सायका इसहाक (0) रन आउट हुईं। वोंग ने 19 गेंदों में की अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का मारा। जिंतिमनी कलिता 3 रन बनाकर नाबाद रहीं।
मुंबई और यूपी टूर्नामेंट में अपना छठा मुकाबला खेल रही हैं। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली मुंबई जीत के रथ पर सवार है। मुंबई ने अपने पिछले पाचों मैचों में जीत दर्ज की है। मुंबई प्लेऑफ में एंट्री कर चुकी है। वहीं, एलिसा हीली की अगुवाई वाली यूपी ने अब तक दो मैच जीते हैं और तीन गंवाए हैं। दोनों टीमें टूर्नामेंट में दूसरी बार आमने-सामने हैं। इससे पहले, जब मुंबई और यूपी की 13 मार्च को टक्कर हुई थी, तब हरमन ब्रिगेड ने 8 विकेट से विजयी परचम फहराया था।

Mumbai Indians Women vs UP Warriorz Live Cricket Score,,,,,,,
UPW 129/5 (19.3 ओवर)
MIW 127/10 (20 ओवर)

6:48 PM यूपी को आखिरी ओवर में जीत के लिए 5 रन की दरकार है। अमेलिया ने 18वें ओवर में 6 और हेली मैथ्यूज ने 19वें ओवर में 8 रन दिए।
6:38 PM सायका इसहाक ने 17वें ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 3 रन दिए। यूपी को अब 18 गेंदों में जीत के लिए 19 रन की दरकार है। दीप्ति शर्मा 6 और सोफी एक्लेस्टोन 3 रन बनाकर खेल रही हैं।
6:30 PM यूपी को वॉरियर्स को पांचवां झटका ग्रेस हैरिस के रूप में लगा है। टिककर बल्लेबाजी कर रहीं हैरिस 16वें ओवर में आउट हो गईं। उन्हें अमेलिया केर ने वोंग के हाथों कैच कराया। हैरिस लगातार दो चौके जड़ने के बाद छक्का मारने की फिराक में थीं लेकिन लॉन्ग ऑन पर लपकी गईं। उन्होंने 28 गेंदों में 7 चौकों के जरिए 39 बनाए।
6:20 PM यूपी और मुंबई का मैच आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ चुका है। यूपी को जीत के लिए 36 गेंदों में 42 रन की जरूरत है। हैरिस 21 रन बनाकर खेल रही हैं। दीप्ति शर्मा के खाते में फिलहाल 4 रन हैं।
6:10 PM अमेलिया केर ने मुंबई को चौथी सफलता दिलाई है। उन्होंने 12 वें ओवर में ताहलिया मैकग्रा को कॉट एंड बोल्ड किया। ताहलिया कवर की दिशा में शॉट खेलना चाहती थीं लेकिन केर को कैच थमा बैठीं। उन्होंने 25 गेंदों में 28 रन की पारी खेली। उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का लगाया। हैरिस 11 और दीप्ति शर्मा 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
6:00 PM यूपी ने पचासा कंप्लीट कर लिया है। ताहलिया मैकग्रा 21 और ग्रेस हैरिस 9 रन बनाकर टिकी हैं। अमेलिया केर ने 10वें ओवर में एक रन दिया। यूपी को 60 गेंदों में जीत के लिए 76 रन की जरूरत है।
5:50 PM यूपी का एक और विकेट गर गया है। किरण नवगिरे को सातवें ओवर में साइवर ने अपने जाल में फंसाया। उन्होंने विकेटकीपर यास्तिका को कैच थमया। नवगिर ने 16 गेंदों में 12 रन जोड़े। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया।
5:40 PM यूपी को कप्तान एलिसा हीली के रूप में दूसरा झटका लगा है। हीली ने 10 गेंदों में 8 रन जोड़े। उन्होंने एक चौका जमाया। हीली को इस्सी वोंग ने छठे ओवर की पहली गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए किरण नवगिरे के साथ 20 रन की साझेदारी की।
5:25 PM यूपी वॉरियर्स ने पहला विकेट गंवा दिया है। हेली मैथ्यूज ने दूसरे ओवर में देविका वैद्य को अपने जाल में फंसाया। देविका ओवर की पहली गेंद पर स्लिप में हरमनप्रीत कौर के हाथों लपक गईं। हरमनप्रीत ने एक हाथ से डाइव लगाकर हैरतअंगेज कैच पकड़ा। देविका ने 7 गेंदों का सामना करने के बाद 1 रन बनाया।
5:20 PM यूपी की पारी शुरू हो चुकी है। लक्ष्य का पीछा करने के लिए एलिसा हीली और देविका वैद्य उतरी हैं। मुंबई की ओर से पहला ओवर नताली साइवर ने फेंका और केवल एक रन दिया। यह रन देविका ने आखिरी गेंद पर बनाया।
