Headlines
Loading...
(शर्म है ऐसे बेटों पर), चार बेटे, करोड़ों की संपत्ति, फिर भी वृद्धाश्रम... रुला देगी आगरा की 87 वर्षीय मां की कहानी,,,।

(शर्म है ऐसे बेटों पर), चार बेटे, करोड़ों की संपत्ति, फिर भी वृद्धाश्रम... रुला देगी आगरा की 87 वर्षीय मां की कहानी,,,।



Published from Blogger Prime Android App

एजेंसी डेस्क : (आगरा, ब्यूरो)।उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कभी अरबपतियों में गिनती होने वाले परिवार की 87 साल की बुजुर्ग महिला को वृद्धाश्रम में रहना पड़ रहा है। महिला के चार बेटे हैं, और चारों के पास करोड़ों की संपत्ति है।बावजूद इसके बुजुर्ग महिला कई महीनों तक दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर रहीं। बेटे और बहुएं उन्हें रखने के लिए तैयार नहीं हैं।

Published from Blogger Prime Android App

बुजुर्ग महिला का नाम मां विद्या देवी है, वह आगरा के नामचीन आंखों के अस्पताल के संस्थापक रहे गोपीचंद अग्रवाल की पत्नी हैं। गोपीचंद की गिनती शहर के अरबपतियों में होती थी। विद्या देवी आलीशन कोठी में अपने चार बेटों के साथ रहती थीं। चारों बेटों को अपने पैरों पर खड़ा किया और सभी की शादी की। 13 साल पहले गोपीचंद की मौत हो गई और धीरे-धीरे उनकी जिंदगी बदलने लगी। बेटों ने प्रॉपर्टी का बंटवारा कर लिया लेकिन बूढ़ी मां को कुछ नहीं मिला।

बेटे के पास 30 करोड़ की संपत्ति, पोता IAS... दादा-दादी को नहीं मिलता था खाना, रुला देगा यह सुसाइड नोट,,,,,,,।

बेटों और बहुओं ने बुजुर्ग को घर से निकाला,,,,,,,

कुछ दिन तो विद्या देवी अपने बड़े बेटे के साथ रहीं, लेकिन बहू ने ताने मारने शुरू कर दिए। तो वह दूसरे बेटे के साथ रहने लगी। फिर बारी- बारी से तीसरे और चौथे बेटे के साथ रही। लेकिन उनकी किसी के साथ नहीं बनीं। किसी ने कहा कि कपड़े से बदबू आती है तो किसी ने यमुना में फेंकने की बता कही। इस पर भी जब विद्या देवी ने घर नहीं छोड़ा तो बेटे ने बुजुर्ग मां से मारपीट कर धक्के देकर कोठी से बाहर कर दिया।

वृद्धाश्रम में रहने के लिए मजबूर महिला,,,,,,,

जब इस बात की जानकारी विद्या देवी की रिश्तेदार अग्रवालमहिला मंच की अध्यक्ष शशि गोयल को हुई तो उन्होंने विद्या देवी के बेटों को समझाने की कोशिश की। लेकिन बात नहीं बनी तो 19 दिसंबर को शशि गोयल, विद्या देवी को अपने साथ रामलाल वृद्धा आश्रम ले आईं। अब विद्या देवी वृद्ध आश्रम में रह रहीं हैं। आश्रम प्रबंधक ने बताया कि बुजुर्ग विद्या देवी की आश्रम में पूरी देखभाल की जा रही हैं।

IAS के दादा-दादी ने किया था सुसाइड,,,,,,,

हरियाणा के चरखी-दादरी में बाढड़ा की शिव कॉलोनी में रहने वाले 78 साल के जगदीश चंद्र आर्य और 77 साल की भागली देवी ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक बुजुर्ग दंपति चरखी दादरी में आईएएस (IAS) विवेक आर्य के दादा-दादी थे। विवेक के पिता वीरेंद्र के नाम पर करोड़ों की संपत्ति है। फिर भी बुजुर्ग दंपति को दो वक्त की रोटी भी ढंग से नहीं मिलती थी।

आत्महत्या करने से पहले दंपति ने सुसाइड नोट लिखा फिर सल्फास की गोलियां खा लीं। पुलिस हेल्प लाइन पर फोन करके सल्फास की गोलियां खा लेने की बात कही। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दंपति ने उन्हें सुसाइड नोट थमाया था। दंपति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। सुसाइड नोट में दंपति ने अपनी दो बहुओं, भतीजे और बेटे पर गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही कहा था कि उनकी सारी संपत्ति दान कर दी जाए।