Headlines
Loading...
प्रयागराज : मोदी योगी के नेतृत्व में नगर निकाय के चुनाव में भाजपा प्रचंड जीत का इतिहास रचने जा रही, भूपेंद्र सिंह चौधरी,,,।

प्रयागराज : मोदी योगी के नेतृत्व में नगर निकाय के चुनाव में भाजपा प्रचंड जीत का इतिहास रचने जा रही, भूपेंद्र सिंह चौधरी,,,।


Published from Blogger Prime Android App

मोदी योगी के नेतृत्व में नगर निकाय के चुनाव में भाजपा प्रचंड जीत के साथ इतिहास रचने जा रही है ( भूपेंद्र सिंह चौधरी)

====================

सपा बसपा कांग्रेस लड़ाई से कोसों दूर (भूपेंद्र सिंह चौधरी)

===================

हम अपने संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा कर रहे हैं (भूपेंद्र सिंह चौधरी)

====================

भारतीय जनता पार्टी भारतीय संस्कृति की विचारों की पार्टी (भूपेंद्र सिंह चौधरी)

===================

Published from Blogger Prime Android App

26 अप्रैल प्रयागराज, भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नगर निकाय के चुनाव के संदर्भ में कमिश्नरी स्तर की बैठक भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में आयोजित की गई बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि, नगर निकाय के चुनावमें भाजपा  का पिछला परिणाम बहुत अच्छा रहा है और हमने उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा लोकसभा के उपचुनाव में भी अच्छा परिणाम पाया है। 

और इन चुनावों में उत्तर प्रदेश की जनता ने हमें 50% के लगभग वोट देकर अपना आशीर्वाद दिया है इससे साफ जाहिर होता है कि उत्तरप्रदेश की जनता का विश्वास और आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी के साथ है। 

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारत की संस्कृति के विचारों से जुड़ी हुई पार्टी है। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कार्य करता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की परिश्रम के कारण ही भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक ढांचा बूथ स्तर तक मजबूत हुआ है। और अपने मजबूत संगठनात्मक ढांचा के बल पर और मोदी योगी के नेतृत्व में नगर निकाय के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड जीत के साथ इतिहास रचने जा रही है 

Published from Blogger Prime Android App

उन्होंनेकहा कि पिछले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के समय भारतीय जनता पार्टी ने जनता के सामने जो संकल्प पत्र रखे थे, उसे पूरा कर रही है जिसमें मुख्य रूप से धारा 370 को हटाना ,राम मंदिर का निर्माण करना, गुंडागर्दी का अंत करना,औद्योगिक निवेश करना, सिटिजन अमेंडमेंट एक्ट, बनाना भारतीय पर्यटन स्थलों का सर्वागीण विकास करना और लोक कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता के पास तक पहुंचाना रहा है।

जिसमें सामने ज्यादातर वादों को पूरा किया है और कहा कि,जनता हमें अच्छे कामों के लिए चुनौती देती है और हम अच्छा काम करने के लिए आए है, और यही कारण है कि, जनता का विश्वास मोदी योगी और भारतीय जनता पार्टी के साथ है।

Published from Blogger Prime Android App

उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने सपा बसपा कांग्रेस को बुरी तरह नकार दिया है, और यही कारण है, नगर निकाय के चुनाव में सपा बसपा कांग्रेस दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहे। और कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा राजनैतिक दल है जहां कार्यकर्ताओं को बड़े से बड़े स्थान पर बैठाकर उनका नेतृत्व गढ़ने का काम करता है 

इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य एवं प्रदेशमहामंत्री गोविंदा नारायण शुक्ला नगर निकाय के संदर्भ में किए गए सभी करणीय कार्यों की समीक्षा की।

इसके पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष और वर्तमान प्रयागराज मेयर प्रत्याशी गणेश केसरवानी ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को पुष्पगुच्छ देकर एवं अंगवस्त्रम पहना कर सम्मानित किया

Published from Blogger Prime Android App

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने मीडिया को बताया कि बैठक में नगर निकाय के चुनाव के संदर्भ में रोड शो ,रैली एवं नुक्कड़ सभा एवं सघन जनसंपर्क पर जोर दिया गयाऔर इस कमिश्नरी बैठक में प्रयागराज महानगर ,गंगापार, यमुनापार, प्रतापगढ़ और कौशांबी जिले के चुनाव संचालन समिति के कार्यकर्ताओं की एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक रही।

बैठक का संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं नगर निगम चुनाव संयोजक अवधेश चंद्र गुप्ता ने किया। 

Published from Blogger Prime Android App

बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महामंत्री सांसद विनोद सोनकर, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं नगर निगम चुनाव प्रभारी महेश चंद्र श्रीवास्तव, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कमलेश गौतम, गंगा पार जिला अध्यक्ष अश्वनी दुबे, यमुनापार जिला अध्यक्ष विश्वनाथ भारती, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, कौशांबी जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी एवं प्रतापगढ़ जिले के अध्यक्ष हरि ओम मिश्रा एवं जनप्रतिनिधियों में सांसद केसरी पटेल, विधायकगण हर्षवर्धन बाजपेई, गुरु प्रसाद मौर्य, प्रवीण पटेल, राजमणि कोल, एमएलसी निर्मला पासवान, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी,पूर्व विधायक नीलम करवरिया पूर्व विधायक दीपक पटेल, निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी ,राजेश केसरवानी, दिलीप चतुर्वेदी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।