यूपी न्यूज
यूपी सुल्तानपुर जनसभा में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा,"सपा का था नारा, खाली प्लॉट हमारा" तर्ज पर था, सपा की सरकार,,,।

एजेंसी डेस्क :(सुल्तानपुर,ब्यूरो)। आशीष की रिपोर्ट लंभुआ से,,,,,,। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि देश में वर्ष 2014 व प्रदेश में वर्ष 2017 के पहले स्थितियां बहुत खराब थीं। भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी चरम पर थी, देश भ्रष्टाचार के मामले में पहले स्थान पर पहुंचने वाला था।खाली प्लाट हमारा का सपा का नारा रहा। शनिवार को लंभुआ व सुल्तानपुर के तिकोनिया पार्क में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में सभा करते हुए उन्होंने कांग्रेस व सपा पर जमकर निशाना साधा।

डिप्टी सीएम ने कांग्रेस के समय हुए घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में कई मंत्री जेल में रहे। देश की छवि खराब हो गई थी। जब केंद्र में मोदी सरकार आई तो उनके सामने देश की छवि सुधारने व पं. दीनदयाल उपाध्याय की मंशा को धरातल पर उतारने की चुनौती थी।
वर्ष 2017 के पहले प्रदेश में केंद्र सरकार की योजनाएं ठीक से लागू नहीं हो पाती थीं। देश व प्रदेश में भाजपा सरकार आने पर स्थिति में बदलाव आया है। कमल पर वोट अपराध पर चोट का शगल बन गया है। आज गुंडे या तो जेल में हैं या फिर बाहर। प्रदेश में अमन-चैन स्थापित होने से बाहर के निवेशक बड़े उद्योग स्थापित करने के लिए आ रहे हैं। सुधारों से विश्व में देश पांचवीं अर्थव्यवस्था बन चुका है। जल्द ही तीसरी अर्थ व्यवस्था बन जाएगा।
