मुंबई न्यूज
हेमा मालिनी : मुंबई मेट्रो में एक्ट्रेस हेमा मालिनी को देख पैसेंजर हुए हैरान,,,।

मुंबई से रोहित केसरी की रिपोर्ट,, जब कोई सेलिब्रिटी पब्लिक ट्रांस पोर्ट से सफर करता है तो चर्चा का विषय बन जाता है। बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' यानी एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने हाल ही में मुंबई मेट्रो में सफर किया। मेट्रो में उन्हें देखकर आम यात्री हैरान रह गए।

इस यात्रा की तस्वीरें खुद बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने ट्विटर पर पोस्ट की हैं। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मुंबई उपनगर से दहिसर पहुंचने में उन्हें कार से दो घंटे लगे। यह सफर भी काफी थका देने वाला था। इसलिए उन्होंने कार की जगह मेट्रो से सफर करने का फैसला किया।
मेट्रो होने के कारण वे आधे घंटे में पहुंच गई। इस सफर के दौरान का वीडियो उन्होंने ट्विटर पर भी पोस्ट किया है। सोशल मीडिया पर आए इस वीडियो में हेमा मालिनी मेट्रो में यात्रियों के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं।

मेट्रो के बाद बाकी का सफर उन्होंने ऑटोरिक्शा से पूरा किया उन्होंने डीएन नगर से जुहू तक का सफर तय किया था। हेमा मालिनी ने लिखा कि जब वह अपने घर पर ऑटोरिक्शा से उतरीं तो सुरक्षा गार्ड हैरान रह गए।
