Headlines
Loading...
निकाय चुनाव प्रयागराज : काशी, लखनऊ और दिल्ली तक दौड़ रहे टिकट के दावेदार, निकाय चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी,,,।

निकाय चुनाव प्रयागराज : काशी, लखनऊ और दिल्ली तक दौड़ रहे टिकट के दावेदार, निकाय चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी,,,।



Published from Blogger Prime Android App

एजेंसी डेस्क : (प्रयागराज,ब्यूरो)।नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ रही है। भाजपा से टिकट के तलबगार शीर्ष नेताओं की परिक्रमा में जुट गए हैं। जगह जगह बायोडाटा देकर उपलब्धियों को गिना रहे हैं।काशी, लखनऊ ही नहीं दिल्ली से भी सिफारिश का प्रयास हो रहा है। 

Published from Blogger Prime Android App

कुछ लोगों ने तो लखनऊ में ही डेरा डाल दिया है। उधर, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को निकाय चुनाव के लिए 25 जिलों का प्रभारी बनाया गया है। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को प्रयागराज का प्रभार मिला है।

निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री संतोष पटेल, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ. कीर्तिका अग्रवाल, डॉ. एलएस ओझा,डॉ.बीबी अग्रवाल, महिला मोर्चा की क्षेत्रीयउपाध्यक्ष अर्चना शुक्ला, राजीव शुक्ला, उद्योगपति विदुप अग्रहरि, विवेक जायसवाल सहित तमाम अन्य लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह व भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा है। 

कई दावेदार गृहमंत्री अमित शाह से भी मिल रहे हैं। फिलहाल, अब सभी को प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के प्रयागराज आने का इंतजार है।