Headlines
Loading...
वाराणसी निकाय चुनाव : महापौर-पार्षद के प्रत्याशी उतारेगा तीसरा मोर्चा,जानिए क्या है तीसरा मोर्चा ?,,,।

वाराणसी निकाय चुनाव : महापौर-पार्षद के प्रत्याशी उतारेगा तीसरा मोर्चा,जानिए क्या है तीसरा मोर्चा ?,,,।



Published from Blogger Prime Android App

एजेंसी डेस्क : (वाराणसी,ब्यूरो)।वाराणसी। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर छोटे दलों ने तीसरा मोर्चा का गठन किया है। यह मोर्चा नगर निगम के महापौर, पार्षद और नगर पंचायत गंगापुर में अध्यक्ष और सभासदों के पद पर प्रत्याशी उतारेगा।

Published from Blogger Prime Android App

यह जानकारी बुधवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान पूर्वांचल नव निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने दी।

उन्होंने कहा कि तीसरा मोर्चा का संयोजक राजेंद्र गांधी कुशवाहा को बनाया गया है। 

गांधी एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने बताया कि मोर्चा में राष्ट्रीय विकास मंच पार्टी, पूर्वांचल पब्लिक पार्टी, राष्ट्रीय अंबेडकर दल, राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी, बहादुर आदमी पार्टी शामिल हैं।