Headlines
Loading...
आकांक्षा दुबे : 'बेटी को न्याय नहीं मिला तो सीएम के सामने जान दे देंगे', CP से मिलकर बोलीं आकांक्षा दुबे की मां,,,।

आकांक्षा दुबे : 'बेटी को न्याय नहीं मिला तो सीएम के सामने जान दे देंगे', CP से मिलकर बोलीं आकांक्षा दुबे की मां,,,।



Published from Blogger Prime Android App

एजेंसी डेस्क : (वाराणसी, ब्यूरो)।भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस घटना के 7 दिनों के बाद भी आरोपियों से काफी दूर है। हर कोई इस मामले का सच जानना चाहता है। शुक्रवार को सारनाथ थाने में धरना-प्रदर्शनकरनेवालीआकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे शनिवार को पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन के कार्यालय पहुंचीं।रोते-बिलखते हुए पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन से उनके ऑफिस में अपनी बेटीके हत्यारोंके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि नामजद आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करे। 

Published from Blogger Prime Android App

पुलिस के ढुलमुल रवैये के कारण ही आरोपी पकड़े नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें समय रहते वाराणसी पुलिस से जल्द न्याय नहीं मिला तो वह मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ केपास जाएंगी उन्हीं के सामने वह जान दे देंगी। 

भदोही जिले के बरदहां गांव निवासी छोटेलाल दुबे की बेटी आकांक्षा दुबे का शव बीते रविवार को सारनाथ के एक होटल में फंदे से लटका मिला था। वह भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए आई थीं। इस मामले में आकांक्षा की मां ने भोजपुरी गायक समर सिंह व उसके सहयोगी संजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा सारनाथ थाने में दर्ज कराया है।

आरोपी समर से मिली है पुलिस,,,

मधु दुबे ने शनिवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर कहा कि क्या पुलिस के नेटवर्क से बड़ा तंत्र समर सिंह का है ? पुलिस का ढुलमुल रवैया उनकी बेटी की मौत के आरोपियों को बचाने में मदद कर रहा है। आकांक्षा को होटल छोड़ने वाले युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई ? होटल के मैनेजर की संदिग्ध भूमिका की जांच सही से क्यों नहीं की गई ? होटल प्रबंधन की खामियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई ? 

सारनाथ थाने की पुलिस ने शुक्रवार को वादा किया था कि नामजद आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार होंगे, लेकिन कोई पकड़ा क्यों नहीं गया ? मधु दुबे ने कहा कि बेटी को न्याय मिलने तक वह चैन से नहीं बैठेंगी। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर पुलिस-प्रशासन का ध्यान अपनी बेटी के मसले की ओर आकृष्ट कराएंगी। 

उधर, पुलिस आयुक्त ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर पुलिसनामजदआरोपियों की तलाश में लगातार छापा मार रही है। विवेचना में अन्य जिस किसी की भी संलिप्तता उजागर होगी, वह भी कार्रवाई की जद में आएगा।

आकांक्षा दुबे की मां को मिला लोक कलाकारों का साथ ,,,,,,,

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां को भदोही जिले के लोक कलाकारों का साथ मिला है। शनिवार को आकांक्षा दुबे के पैतृक आवास बरदहां पहुंचे लोक कलाकारों ने शोक संवेदना प्रकट की और न्याय की इस लड़ाई में साथ देने का वादा किया।