यूपी न्यूज
राम जन्म भूमि आंदोलन में लिया था हिस्सा,अब बनें प्रयागराज के मेयर, जानिए कौन हैं गणेश केसरवानी,,।

एजेंसी डेस्क : (प्रयागराज,ब्यूरो)।प्रयागराज मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रिकॉर्ड मतों 129205 वोटो से जीतकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

भाजपा के महापौर प्रत्याशी गणेश केसरवानी अपने निकट प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के अजय श्रीवास्तव से 129205 के भारी मतों से जीत गए हैं।
भाजपा के महापौर प्रत्याशी गणेश केसरवानी 1987 से सक्रिय राजनीति में हैं। पांच जनवरी 1968 को प्रयागराज में जन्में पांच भाइयों में तीसरे नंबर के गणेश ने 1989 में राम जन्म भूमि आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।
उनकी सक्रियता और उत्साह को देखते हुए भाजपा ने सबसे पहले उनको बूथ अध्यक्ष बनाया। इसके बाद गणेश का पार्टी में ओहदा बढ़ता ही रहा। जिसका परिणाम यह रहा की आज भाजपा पार्टी ने उन पर विश्वास करके महापौर पद की जिम्मेदारी दी जिसको उन्होंने बखूबी तौर पर निभाया और पार्टी को महापौर सीट जीत कर दिखाई।

गणेश केसरवानी को सबसे पहले वार्ड अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, संयोजक महानगर,मंत्री महानगर, महानगर उपाध्यक्ष, महानगर महामंत्री होते हुए पार्टी की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य और स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के संयोजक बने। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी गणेश संयोजक रहे है।
गणेश 2012 में कृष्णानगर वार्ड से पार्षद चुने गए थे। पार्षद रहते हुए उन्होंने जनता के मुद्दों पर संघर्ष किया। गृहकर वृद्धि के खिलाफ आंदोलन, अपराध के खिलाफ थानों का घेराव किया।
कृष्णानगर में उजड़ते गरीब परिवारों के घर बचाने के लिए पुलिस की लाठियां भी खाईं।
