यूपी न्यूज
पत्नी के रहते हुए पति ने की दूसरी शादी, मारपीट कर छीने गहने व कपड़े; घर से भी निकाला,,,।

एजेंसी डेस्क : (गाजीपुर,ब्यूरो)।गहमर (गाजीपुर) : भतौरा गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने चुपके से दूसरी शादी कर ली। पुलिस पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।निशा सिंह यादव ने तहरीर में बताया कि उसके माता-पिता व भाई का स्वर्गवास हो चुका है। वह अकेली महिला है।
मारपीट कर छीने गहने,,,,,,,
पति राजेश के अलावा उसका अन्य कोई सहारा नहीं है। 16 वर्ष पूर्व उसकी शादी राजेश सिंह यादव से हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं है। पति व ससुराल वाले संतान न होने का ताना देते हुए अक्सर मारपीट करते रहते हैं। पति राजेश सिंह यादव, ससुर शेषनाथ सिंह यादव,सास ललिता देवी, ननद संगीता यादव और फुफुआ सास शांति देवी ने मार पीट कर गहना, कपड़ा छिन कर घर से निकाला दिया।
पुलिस कर रही मामले की जांच,,,
बिना तलाक दिए एक सोची-समझी साजिश के तहत राजेश ने दूसरी शादी कर ली है। घर से निकाल देने के बाद वह दर-दर की ठोकर खा रही है। वह अपने ससुराल में रहना चाहती है। रहने व खाने की व्यवस्था कराने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।