यूपी न्यूज
घर से देवर की बारात निकलते ही भाभी कर गई खेला, बीच रास्ते ही वापस लौटा दूल्हा, जानें क्या है पूरा माजरा,,,।

एजेंसी डेस्क : (बदायूं ,ब्यूरो)।Devar and Bhabhi love Affair was revealed :: बदायूं जिले के मुजरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की की शादी कासगंज जिले के एक गांव के रहने वाले युवक के साथ तय हुई, युवती दुल्हन के लिबास में सज धजकर बारात का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक ऐसी खबर आई है कि, दुल्हन और उसके परिवार वालों हैरत में पड़ गए। आनन-फानन में लड़की पक्ष ने पुलिस से शिकायत की। और मामला थाने तक पहुंचा।

जानकारी के मुताबिक मुजरिया थाना क्षेत्र एक गांव की लड़की की शादी कासगंज जिले के एक गांव के रहने वाले युवक के साथ तय हुई थी। बुधवार को दोपहर के वक्त लड़की की बरात गांव के पास तक आई, तब तक लड़के के परिवार से फोन आ गया कि, युवक की भाभी ने शादी करने पर आत्महत्या करने की धमकी दी है। यह सुनते ही बरातियों के होश उड़ गए। लड़का पक्ष ने बरात वापस ले जाने को कहा तो लड़की पक्ष ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
