यूपी न्यूज
अजीब संजोग :: शादी के दिन दूल्हे की मौत, शेरवानी पहनते समय आया हार्ट अटैक, बारात की जगह निकली अर्थी,,,।

उत्तर प्रदेश के बहराइच से दिल को दुखाने वाली खबर सामने आई है। यहां थाना जरवल रोड क्षेत्र अंतर्गत अटवा गांव में शादी वाले दिन ही हार्ट अटैक आने से दूल्हे की मौत हो गई। दूल्हे की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।घर की खुशियां मातम में बदल गईं। चारों ओर चीख-पुकार मचने लगी।

शादी वाले कपड़े पहनते समय आया हार्ट अटैक ,,,,,,,
असल में घर में शादी की रस्में हो रही थीं। दूल्हा नहा-धोकर शादी के कपड़े पहन रहा था। उसके सिर सेहरा बांधा जा रहा था। तभी उसे हार्ट अटैक आ गया। परिवार वाले उसे फौरन पास के अस्पताल लेकर गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दूल्हे की मौत की खबर ने सभी को गमगीन कर दिया। जिस घर से बारात निकलनी थी उस घर से अर्थी उठ रही थी। जो व्यक्ति बारात में जाने वाले थे वे दूल्हे के शवयात्रा में शामिल हुए। आस-पास के इलाके में मातम परस गया।
दुल्हन करती रह गई इंतजार,,,,,,,
दुल्हन के घरवालों को दूल्हे की मौत की सूचना दी गई। उनके ऊपर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दुल्हन को हल्दी-मेहंदी लग चुकी चुकी थी। वह शादी वाले दिन अपने दुल्हे का इंतजार कर रही थी। मगर बारात आने से पहले ही दूल्हे की मौत की खबर आ गई।
दूल्हा बारात निकालने वाला था,,,
असल में राम लाल को बेटे राजकमल की शादी कल जरवल थाना क्षेत्र के क्योलीपुरवा अट्टैसा गांव में तय हुई थी। 30 मई को बारात जानी थी। शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थीं। बैंडबाजा सच चुका था।
मंगलवार को राजकमल बारात ले जाने वाला था। राजकमल को दूल्हे वाली पोशाक पहनाई जा रही थी। जिस वक्त को शेरवानी पहन रहा था अचानक उसे हार्ट अटैक आ गया। उसकी तबियत बिगड़ता देख घरवाले उसे लेकर अस्पताल लेकर गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टर ने बताया कि हार्ट अटैक की वजह से राजकमल की मौत हो गई। घटना की सूचना वधू पक्ष के लोगों को दी गई। वे भी फौरन अस्पताल पहुंच गए। दोनों पक्षों के घरों में मातम पसर गया। जिस घर में खुशियां आने वाली थीं, वहां जवान बेटे की मौत से मातम पसर गया।