यूपी न्यूज
वाराणसी में आज भोर में गला रेतकर शख्स की हत्या , खून से लथपथ देख पत्नी के उड़े होश, मौके पर पुलिस,,,।

एजेंसी डेस्क : (वाराणसी,ब्यूरो)।वाराणसी से एक व्यक्ति की हत्या की खबर है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात ग्राम नेहिया डीह ब्राह्मण बस्ती में राम धनी दुबे पुत्र स्वर्गीय राम लखन दुबे की गला रेतकर हत्या कर दी गई है।
जिस शख्स की हत्या हुई उसका नाम राम लखन दुबे था। राम लखन दुबे (50 वर्ष) झाड़ फूंक का काम करते थे।
शनिवार आज की सुबह जब उनकी पत्नी उन्हें जगाने गई तो यह देखकर सन्न रह गई। राम लखन का खून से लथपथ शरीर बिस्तर पर पड़ा था।
और उनके चारों तरफ खून ही खून फैली हुई थी। पत्नी की शोर मचाने पर घरवालों ने आकर देखा और पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और मर्डर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मौके पर पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।