यूपी न्यूज
प्रयागराज :: महापौर गणेश केसरवानी कल करेंगे विभागीय समीक्षा, नगर निगम स्मार्ट सिटी व डूडा के अधिकारियों को शामिल होने का दिया निर्देश,,,।

यूपी,,प्रयागराज महापौर गणेश केसरवानी कल सोमवार को विभागीय कामकाज की समीक्षा करेंगे। महापौर ने शाम चार बजे से होने वाली समीक्षा बैठक में नगर निगम, जलकल के साथ प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड, डूडा के अधिकारियों को भी शामिल होने का निर्देश दिया है।
बैठक में नगर निगम के तीन अपर नगर आयुक्त, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य वित्त अधिकारी के साथ लेखा पर्यावरण अभियंता, जोनल अधिकारियों को बुलाया है। जलकल के सभी इंजीनियर बैठक में भाग लेंगे। नगर निगम के नवनिर्मित भवन के सभा कक्ष में बैठक होगी।
चार पार्षद सोमवार लेंगे शपथ,,,,,,
नवनिर्वाचित चार पार्षद सोमवार सुबह 10:30 बजे नगर निगम में शपथ लेंगे। महापौर गणेश केसरवानी अपने कार्यालय में जहांआरा, इरफाना वसीम, असमा फातिमा और सरफराज अहमद को शपथ दिलाएंगे। बीते शुक्रवार को केपी कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में चारों पार्षद शपथ नहीं ले पाए थे।
महापौर से वार्ता के बाद सचिव परिषद ने चारों पार्षदों को एक साथ शपथ दिलाने का निर्णय लिया है।