यूपी न्यूज
गाजियाबाद में लव जिहाद का मामला सामने आया, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार,,,।

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में लव जिहाद का मामला सामने आया है। इंदिरापुरम में दूसरे धर्म का एक लड़का हिंदू नाम रख कर दो लड़कियों को प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है उसने दोनों लड़कियों का धर्म परिवर्तन भी कराने की कोशिश करने लगा।

इसकी जानकारी जब लड़कियों के पिता को लगी तो पहले बेटियों को समझाया मगर बेटियों के ना समझने पर उसने हिंदू संगठनों का सहारा लिया। इसके बाद हिंदू रक्षा दल के सदस्यों ने इंदिरापुरम थाना की एक चौकी पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, एक पिता अपनी छह बेटियों के साथ इंदिरा पुरम थाना क्षेत्र में रहता है जिसने एक फ्लैट खरीदने के लिए प्रॉपर्टी डीलर का सहारा लिया। जहां उन्हें राहुल नाम का शख्स मिला और उसने फ्लेट खरीदने मे पीड़ित परिवार की मदद की।
और उसके बाद परिवार में आना जाना हो गया, और लगातारआने जाने के दौरान उसने इस परिवार के दो बेटियों को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। कुछ समय बाद वो पीड़ित की दोनों बेटियों को लेकर वह अलग फ्लैट में रहने लगा। जब परिवार के लोगों को पता चला तो दो उन लड़कियों की बहनों और पिता ने उन्हें समझा कर घर लौटने को कहा मगर उन दोनों ने किसी की एक ना मानी।
