Headlines
Loading...
हिसार: आढ़ती के सिर में चोट मारकर चार लाख लूट ले गए युवक,,,।

हिसार: आढ़ती के सिर में चोट मारकर चार लाख लूट ले गए युवक,,,।

हरियाणा राज्य के हिसार शहर के शास्त्री नगर में तीन अज्ञात युवकों ने गुरुवार को बैंक में रुपये जमा करवाने जा रहे एक आढ़ती के सिर में चोट मारकर चार लाख रुपये लूट लिए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन कर रही है। घायल आढ़ती को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

बताया जा रहा है कि नई सब्जी मंडी में आढ़ती का काम करने वाला लगभग 55 वर्षीय अशोक कुमार गुुरुवार दोपहर को बैंक में लगभग चार लाख रुपये जमा करवाने के लिए अपने घर से चला। जब वह शास्त्री नगर के नजदीक पीर बाबा मंदिर के पास पहुंचा तो तीन हमलावरों ने सिर में चोट मार कर उससे यह नकदी लूट ली और फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल अशोक कुमार को नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी कप्तान सिंह व थाना प्रभारी बलवंत पुलिस टीम के साथ पहुंचे और मामले की छानबीन आरंभ की। बताया जा रहा है कि आरोपित युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं, जिनकी पुलिस पहचान कर रही है।

परिजनों का कहना है कि अशोक कुमार नई सब्जी मंडी में बक्खा राम एंड कंपनी नाम से फर्म चलते हैं। दोपहर करीब एक वह अपने घर से बैंक में पैसा जमा करवाने के लिए निकले थे। कुछ ही दूरी पर चलते ही तीन हमलावर बाइक पर आए और लाठी-डंडे व तेज हथियार से अशोक कुमार पर हमला कर दिये और पैसे लूट लिए। लूट की घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें बाइक सवार तीन लड़के अशोक कुमार से पैसे छीनने के लिए हमला कर देते हैं। इस दौरान लाठी डंडों से उस पर हमला किया जाता है। हमलावर पैसे छीनकर फरार होते हैं। घायल अशोक उनका पीछा करते हुए सीसीटीवी में नजर आ रहा है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।