Headlines
Loading...
पाकिस्तान ने बनाए 270 रन, बाबर आजम और सऊद शकील ने लगाया अर्धशतक, थोड़ी देर में दक्षिण अफ्रीका जीत के लिए उतरेगा

पाकिस्तान ने बनाए 270 रन, बाबर आजम और सऊद शकील ने लगाया अर्धशतक, थोड़ी देर में दक्षिण अफ्रीका जीत के लिए उतरेगा

दक्षिण अफ्रीका को आठवीं सफलता तबरेज शम्सी ने दिलाई। उन्होंने 45वें ओवर की दूसरी गेंद पर शाहीन अफरीदी को केशव महाराज के हाथों कैच कराया। अफरीदी ने चार गेंद पर दो रन बनाए और मोहम्मद नवाज के साथ आठवें विकेट के लिए 19 रन की साझेदारी की। पकिस्तान ने 45 ओवर में आठ विकेट पर 265 रन बना लिए हैं। फिर अगले ही ओवर में पाकिस्तान की पारी  270 रन के स्कोर पर पूरी तरह से सिमट गई। अब दक्षिण अफ्रीका को यह मैच जीतने के लिए 50 ओवरों में 271 रन बनाने होंगे।

मोहम्मद नवाज 23 और मोहम्मद वसीम जूनियर छह रन बनाकर नाबाद हैं। तबरेज शम्सी ने 10 ओवर में 60 रन देकर चार विकेट लिए।
सऊद शकील अर्धशतक लगाने के बाद आउट हो गए हैं। 43वें ओवर की पहली गेंद पर तबरेज शम्सी ने उन्हें क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराया। शकील ने 52 गेंद पर 52 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके लगाए।
पाकिस्तान को छठा झटका शादाब खान के रूप में लगा। वह गेराल्ड कोएत्जे की गेंद पर केशव महाराज को कैच थमा बैठे। 

शादाब का विकेट 40वें ओवर की चौथी गेंद पर गिरा। उन्होंने सऊद शकील के साथ छठे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की। शादाब ने 36 गेंद पर 43 रन बनाए। इस दौरान तीन चौके और दो छक्के लगाए। पाकिस्तान ने 40 ओवर में छह विकेट पर 225 रन बना लिए हैं। सऊद शकील 47 रन बनाकर नाबाद हैं। मोहम्मद नवाज को अपना खाता खोलना है।

पाकिस्तान के उपकप्तान शादाब खान और सऊद शकील ने पारी को संभाल लिया है। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। पाकिस्तान ने 36 ओवर में पांच विकेट पर 198 रन बनाए हैं। सऊद शकील 36 और शादाब खान 27 रन बनाकर नाबाद हैं।

पाकिस्तान की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुश्किल में है। उसकी आधी टीम पवेलियन लौट गई। पाकिस्तान को पांचवां झटका बाबर आजम के रूप में लगा। बाबर 28वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गए। उन्हें तबरेज शम्सी ने विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराया। बाबर ने 65 गेंद पर 50 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। पाकिस्तान ने 28 ओवर में पांच विकेट पर 141 रन बना लिए हैं। सऊद शकील और शादाब खान क्रीज पर हैं।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने विश्व कप के मौजूदा संस्करण में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह एक छोर से टीम को संभाले हुए हैं। दूसरे छोर से लगातार विकेट गिर रहे हैं। पाकिस्तान को चौथा झटका इफ्तिखार अहमद के रूप में लगा। इफ्तिखार 31 गेंद पर 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 26वें ओवर की पहली गेंद पर वह आउट हुए। तबरेज शम्सी की गेंद पर हेनरिच क्लासेन ने बाउंड्री पर उनका शानदार कैच लिया। पाकिस्तान ने 27 ओवर में चार विकेट पर 136 रन बना लिए हैं। बाबर आजम 50 और सऊद शकील तीन रन बनाकर नाबाद हैं।

पाकिस्तान को तीसरा झटका मोहम्मद रिजवान के रूप में लगा। रिजवान को गेराल्ड कोएत्जी ने 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट कर दिया। उन्होंने 27 गेंद पर 31 रन बनाए। इस दौरान रिजवान ने चार चौके और एक छक्का लगाया।

पाकिस्तान को दूसरा झटका इमाम उल हक के रूप में लगा। इमाम सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए। मार्को यानसेन की गेंद पर हेनरिच क्लासेन ने उनका कैच लिया। इमाम ने 18 गेंद पर 12 रन बनाए। पाकिस्तान ने आठ ओवर में दो विकेट पर 44 रन बना लिए हैं। बाबर आजम 11 और मोहम्मद रिजवान पांच रन बनाकर नाबाद हैं।

पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक का बल्ला इस मैच में नहीं चला। पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले अब्दुल्ला 17 गेंद पर नौ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मार्को यानसेन की शॉर्ट गेंद को बाउंड्री से बाहर भेजने के प्रयास में वह लुंगी एंगिडी के हाथों कैच आउट हो गए। शफीक के आउट होने के बाद कप्तान बाबर आजम क्रीज पर आए हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की पारी शुरू हो गई। इमाम उल हक के साथ अब्दुल्ला शफीक क्रीज पर हैं। दोनों के ऊपर पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी है। पाकिस्तान ने दो ओवर में बिना किसी नुकसान के छह रन बना लिए हैं। 

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान की टीम 

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, लुंगी एंगिडी।

पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।