Headlines
Loading...
हिंदू महासभा ने किया बंटवारे में मारे गए 42 लाख लोगों की आत्मा शांति के लिए पिंडदान,,,।

हिंदू महासभा ने किया बंटवारे में मारे गए 42 लाख लोगों की आत्मा शांति के लिए पिंडदान,,,।

यूपी,, मेरठ :: अखिल भारत हिन्दू महासभा ने 1947 में विभाजन के दौरान मारे गए 42 लाख लोगों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान बलिदान हुए सैनिकों, अनाम क्रांतिकारियों के लिए भी तर्पण किया। शारदा रोड स्थित अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यालय पर शनिवार सर्व पितृ अमावस्या पर पिंडदान और तर्पण का आयोजन किया गया। 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा ने कहा कि 1947 में गांधी और नेहरू के कारण 42 लाख सर्व समाज के लोगों का खुलेआम कत्लेआम हुआ था। कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर उन सभी अनाम आत्माओं को नमन करते हुए उनकी परम आत्माओं की शांति के लिए तर्पण विसर्जन श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

सबसे पहले महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पमाला अर्पण की गई। इसके बाद विधि विधान से मंत्र उच्चारण के बीच दूध, जल, काले तिल, फूल, फल, मिष्ठान सहित अन्य पूज्य पूजा सामग्री का प्रयोग करके अनाम आत्माओं को याद करके तर्पण किया गया। इसके साथ ही वीर सावरकर, नाथूराम गोडसे, नाना आप्टे, महंत दिग्विजय नाथ, महंत अवैद्यनाथ सहित अन्य हिंदू महासभा के महान नेताओं को स्मरण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

हिन्दू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता व जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में कोई भी राजनीतिक दल उन पुण्य आत्माओं को याद नहीं करता है, जिनका कत्ल बंटवारे के दौरान हुआ। कार्यक्रम के दौरान दुश्मनों से लड़ते हुए शहीद हुए अनाम सैनिकों, बलिदानियों का भी पिंडदान किया गया। 

अभिषेक अग्रवाल ने गांधी और नेहरू के नाम से चलने वाली सभी सरकारी योजनाओं के नाम राष्ट्र रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी महापुरुषों के नाम पर करने की मांग उठाई। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष भरत राजपूत, दीपक शर्मा, शानू गोयल, सावन कुमार आदि उपस्थित रहे।