Headlines
Loading...
AUS vs NZ Live Updates: 388 रनों पर ढेर हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम, न्यूजीलैंड ने आखिरी के ओवरों में की वापसी, बल्लेबाज़ी करने उतरी,,,।

AUS vs NZ Live Updates: 388 रनों पर ढेर हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम, न्यूजीलैंड ने आखिरी के ओवरों में की वापसी, बल्लेबाज़ी करने उतरी,,,।

धर्मशाला में आज वर्ल्ड कप का बड़ा मैच खेला जा रहा है। क्योंकि आमने-सामने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड हैं। दोनों ही टीमें खिताब की प्रबल दावेदार हैं। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत टूर्नामेंट में भले ही न्यूजीलैंड जैसी नहीं रही लेकिन अब उसने सही राह पकड़ ली है। मुकाबले का टॉस हो चुका है। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टॉस के बाद दोनों कप्तानों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में हुए बदलावों के बारे में भी बताया।

न्यूजीलैंड की टीम में एक बदलाव है। कप्तान टॉम लैथम ने बताया कि मार्क चैपमैन की जगह जिमी नीशाम को जगह मिली है। उनके मुताबिक चैपमैन को थोड़ी इंजरी है। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। ट्रेविस हेड को कैमरन ग्रीन की जगह लिया गया है। धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड, यहां पढ़िए अपडेट्स

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला बड़ा है। ऐसे में इसकी पल-पल की अपडेट को आप यहां पढ़ सकते हैं।

न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

न्यूजीलैंड की टीम में एक बदलाव है। टीम में मार्क चैपमैन की जगह जिमी नीशाम को शामिल किया गया है।
न्यूजीलैंड के स्पिनर मिचेल सैंटनर का ये 100वां वनडे है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम में इंजरी के बाद ट्रेविस हेड की वापसी हुई है। उन्होंने कैमरन ग्रीन की जगह ली है।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर बल्लेबाजी प्रारंभ किया

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। डेविड वॉर्नर के साथ टेविस हेड पारी की शुरुआत करने उतरे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के स्कोर बोर्ड का खाता डेविड वॉर्नर के बल्ले से निकले चौके से खुला। उन्होंने पहले ही ओवर में 2 चौके लगाए।
पाचवें ओवर की पहली गेंद पर वॉर्नर ने चौका मार ऑस्ट्रेलिया के 50 रन पूरे कर दिए।

डेविड वॉर्नर ने अपने 50 रन पूरे कर लिए है। आठवें ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने एक रन लेकर अपने 50 रन पूरे किए।

ऑस्ट्रेलिया ने नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपने 100 रन पूरे कर लिए। ये इस वर्ल्ड कप में किसी भी टीम द्वारा सबसे तेजी से बनाए गए सबसे तेज 100 रन हैं।

ट्रेविस हेड ने नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका मार अपने 50 रन पूरे कर लिए जिसके लिए उन्होंने 25 गेदें लीं। ये इस वर्ल्ड कप में सबसे तेज फिफ्टी है।

70 रनों पर मिचेल सैंटनर ने हेड का कैच छोड़ दिया।

डेविड वॉर्नर आउट हो गए हैं. वॉर्नर को ग्लेन फिलिप्स ने अपना शिकार बनाया। उन्होंने 65 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली।

हेड ने 22वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। ये उनका वर्ल्ड कप का पहला शतक है।

24वें ओवर की दूसरी गेंद पर फिलिप्स ने हेड को बोल्ड कर उसे बड़ी सफलता दिलाई। हेड ने 109 रन बनाए।

30वें ओवर की चौथी गेंद पर फिलिप्स ने स्टीव स्मिथ को भी आउट कर दिया। बोल्ट ने उनका कैच लपका. स्मिथ ने 18 रन बनाए।

मार्नस लाबुशेन को जीवनदान मिल गया। मिचेल सैंटनर ने 31वें ओवर की चौथी गेंद पर उनका कैच छोड़ दिया।

37वें ओवर की तीसरी गेंद पर मिचेल मार्श आउट हो गए हैं। उन्हे मिचेल सैंटनर ने आउट किया. उन्होंने 36 रन बनाए।

मार्नस लाबुशेन भी आउट हो गए हैं। 39वें ओवर की पहली गेंद पर सैटनर ने उन्हें रचिन रवींद्र के हाथों कैच कराया।

44वें ओवर की तीसरी गेंद पर जेम्स नीशाम ने मैक्सवेल को आउट कर दिया और इसी के साथ उनका तूफान थम गया। मैक्सवेल ने 24 गेंदों पर 41 रन बनाए।

49वें ओवर की पहली गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने जॉश इंग्लिस को आउट कर दिया।

49वें ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ट ने कमिंस की तूफानी पारी पर ब्रेक लगा दिया।

49वें ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ट ने एडम जैम्पा को पवेलियन की राह दिखाई।

50वें ओवर की दूसरी गेंद पर मैट हेनरी ने मिचेल स्टार्क को आउट कर ऑस्ट्रेलियाई पारी समाप्त कर दी।

ऑस्ट्रेलिया ने कुल 388 रन बनाए हैं। और न्यूजीलैंड टीम को 389 रन 50 ओवरों में बनाने की चुनौती दी है।