Headlines
Loading...
हैरतअंगेज घटना :: 27 साल की लड़की 3 साल में बन गई लड़का, अब वो अपनी पसंद की लड़की से करेगा शादी,,,।

हैरतअंगेज घटना :: 27 साल की लड़की 3 साल में बन गई लड़का, अब वो अपनी पसंद की लड़की से करेगा शादी,,,।

बैतूल, सॉफ्टवेयर इंजीनियर एक लड़की ने खुद को लड़की से लड़का बनाकर लोगों को हैरान कर दिया है। अब उसके चेहरे पर दाढ़ी मूछ भी आ गई है। वह पूरी तरह लड़का बन गई है। उसके सभी दस्तावेजों पर भी उसका नाम स्त्री की जगह पुरुष लिखा जाने लगा है।उसे इसके लिए प्रशासनिक अनुमति भी मिल गई है। अब इस लड़की से लड़का बने युवक शिवाय सूर्ववंशी के घरवालों ने उसकी शादी के लिए लड़की ढूंढना भी शुरू कर दिया है।

दस्तावेजों में भी बदल गया नाम

हम बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर स्वाती सूर्यवंशी की, जिन्होंने जेंडर चेंज करवाकर खुदको लड़का बना लिया है। इसके लिए उन्होंने बकायदा सर्जरी करवाई है। जिसकी अनुमति भी ली गई थी ताकि उनका नाम भी बदला जा सके। दरअसल स्वाती बैतूल के संजय नगर कॉलोनी में रहती थी। उनकी अब 30 साल उम्र है और वह पूरी तरह लड़का बन गई है। कोई उन्हें देखकर यह नहीं कह सकता है कि वह लड़की थी। स्वाती ने अपना नाम अब शिवाय सूर्यवंशी रख लिया है। इसमें उनके परिजनों की भी पूर्ण सहमति थी।

लड़कों जैसी इच्छाएं होती थी

स्वाती ने बताया कि उसे बचपन से ही लड़कों जैसे रहने की इच्छा होती थी। उसे खुद में भी लड़कों जैसी फीलिंग आती थी। इसके बाद उसने एक दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा, जिसमें एक लड़की लड़का बनकर बॉडी बिल्डर बना था। तो उसे यकीन हो गया कि वह भी लड़का बन सकती है। इसके बाद उसने लड़का बनने की ठान ली। शिवाय का कहना है कि जेंडर चेंज करने में तीन स्टेपस होती है। जिसे करने से लड़का लड़की और लड़की लड़का बन सकती है।

तीन साल का समय और करीब 10 लाख का खर्च आया

स्वाती ने लड़का बनने की सर्जरी दिल्ली में करवाई। जिसकी शुरूआत 2020 से की थी। इसके बाद तीन साल के अंदर तीन बार सर्जरी हुई और अब 2023 में वह पूरी तरह लड़का बन गई है। इस सर्जरी में पूरा खर्च करीब 10 लाख रुपए तक आया। जो भी अलग अलग हिस्सो में खर्च हुआ।

लड़कों की तरह रहती थी अब करेगी लड़की से शादी

स्वाती शुरू से ही लड़कों की तरह रहती थी। वह बचपन से ही लड़कों के साथ खेलना कूदना पसंद करती थी। उसे स्कूल में भी लड़कियों के साथ उठना बैठना पसंद नहीं आता था। अब वह पूरी तरह लड़का बन गई है। इस कारण अब घरवाले भी उनके लिए लड़की पसंद कर रहे हैं। ताकि शिवाय की शादी कर सकें। शिवाय का एक भाई भी है। जिसका नाम कृष्णा है और वह भी अपनी बहन के इस फैसले से खुश है।