Headlines
Loading...
छठ पूजा के लिए अन्य प्रांत से बिहार आए 30 लोग गिरफ्तार, जानिए क्या है वजह ?

छठ पूजा के लिए अन्य प्रांत से बिहार आए 30 लोग गिरफ्तार, जानिए क्या है वजह ?

बिहार में छठ बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। देश के अलग अलग कोने में रहने वाले बिहार के लोग अपने घर वापस लौट रहे हैं। ट्रेनों में भारी भीड़ है और बसों में जगह नहीं है। इसी बीच खबर आ रही है कि अन्य राज्यों से बिहार लौटे करीब 30 लोगों को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आगे जानिए क्या है गिरफ्तारी की वजह !!!

बिहार में छठ पूजा सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। बड़ी संख्या में लोग अपने घर वापस लौट रहे हैं। हालत यह है कि ट्रेनों में जगह नहीं है, बिहार जाने वाले ट्रेनें फुल चल रही हैं। खबर है कि उत्पाद विभाग की विशेष टीम शुक्रवार को तीस से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी लोग अन्य राज्यों से छठ के लिए प्रदेश लौट रहे थे।

बिहार में शराब बंद है। ऐसे में अन्य राज्यों से छुट्टी मनाने बिहार लौट रहे प्रवासी लोग अपने साथ शराब की बोतलें लेकर आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस सक्रिय हुई और तीस लोगों को शराब की बोतल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, मुजफ्फरपुर की उत्पाद विभाग ने विशेष अभियान चलाकर 11 टीम चेकिंग कर रही हैं।

बताया गया कि तीस से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक शख्स ने बताया कि वह कानपुर से आ रहा था और अपने साथ शराब भी लेकर आया था, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की है। बता दें कि बिहार में सरकार ने शराब पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया हुआ है। ऐसे में बाहर से आ रहे लोग शराब लेकर पहुंच रहे हैं।

बिहार में सरकार द्वारा शराब पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद विशेष टीम तैनात की गई है, जो शराब के तस्करों पर कार्रवाई करती है। बिहार में अलग अलग तरीके से शराब ले जाने की कोशिश होती है। कोई कार की सीट में भरकर शराब लेकर जा रहा है तो कोई दवाईयों के बॉक्स में शराब भरकर ले जा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग पकड़े गए हैं।