Headlines
Loading...
चार नवंबर को अमित शाह, आठ नवंबर को मोदी करेंगे ग्वालियर का दौरा, करेगें जनसभाएं,,,।

चार नवंबर को अमित शाह, आठ नवंबर को मोदी करेंगे ग्वालियर का दौरा, करेगें जनसभाएं,,,।

मुख्यमंत्री नौगांव में करेंगे चुनावी सभा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 7 विधानसभाओं में चुनाव प्रचार और सभाएं किया। जिनमें छतरपुर जिले की महाराजपुर विधानसभा में नौगांव में वह 3:15 बजे अपनी चुनावी सभा को संबोधित किए। बता दें सीएम देवरी, टीकमगढ़, पृथ्वीपुर, महाराजपुर, गुन्नौर, रैगांव और सतना में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित किया।

मध्यप्रदेश में ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं करेंगे मोदी

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के कई दौरे प्रस्तावित हैं। पीएम मोदी प्रदेश में ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं करेंगे। हालांकि यह सभी दौरे प्रस्तावित हैं। जिनके लिए पीएमओ से स्वीकृति मिलना बाकी है। जानकारी के अनुसार पीएम मोदी का 4 नवंबर को रतलाम, 5 नवंबर को सिवनी के लखनादौन, 7 नवंबर को सीधी और सतना, 8 नवंबर को गुना, मुरैना, पथरिया, 9 नवंबर को बड़वानी और नीमच, 13 नवंबर को छतरपुर, 14 नवंबर को इंदौर और झाबुआ व 15 नवंबर को बैतूल का दौरा संभावित है।

ग्वालियर के दौरे पर रहेंगे शाह-मोदी

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की कमान संभाल रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 4 नवंबर को एक बार फिर ग्वालियर के दौरे पर आ सकते हैं। वहीं, 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र के ग्वालियर चंबल संभाग के दौरे पर आने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों के अनुसार अमित शाह 4 नवंबर को ग्वालियर से पोहरी और करेरा क्षेत्र में जाएंगे, उसके बाद लौटकर ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में इंटक मैदान पर आमसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद अंचल के चुनिंदा नेताओं से बात करेंगे और रात्रि विश्राम भी ग्वालियर में ही करेंगे। 

इसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारी भी शुरू कर दी गई हैं। संभावित रूप से 8 नवंबर को मोदी ग्वालियर चंबल अंचल के दौरे पर आएंगे। वे चंबल क्षेत्र में आम सभा को संबोधित करेंगे। फिलहाल आम सभा का स्थान तय नहीं हो पाया है। मुरैना क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी की सभी हो सकती है।

अंतर सिंह दरबार ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। महू के पूर्व विधायक नेता रहे अंतर सिंह दरबार निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। गुरुवार को उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस पार्टी को सौंप दिया है। उनका मुकाबला भाजपा की उषा ठाकुर और कांग्रेस के रामकिशोर शुक्ला से होगा, जो भाजपा छोड़कर पार्टी में जुड़े हैं।

सतना के दौरे पर सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज सतना जिले के दौरे पर हैं। वे भाजपा प्रत्याशी का प्रचार करेंगे। प्रचार से पहले सिंधिया मैहर स्थित मां शारदा देवी की मंदिर में पहुंचे, जहां उन्होंने शारदा माता की पूजा-अर्चना की। सिंधिया यहां जनसभा को संबोधित करेंगे।

निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया

झाबुआ विधानसभा क्रमांक 193 कांग्रेस से बगावत कर आम आदमी पार्टी व निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले जेवियर मेडा ने अपना नामांकन फॉर्म वापस लेंगे। 2018 में जेवियर कांग्रेस से टिकिट नहीं मिलने की वजह से नाराज थे, जेवियर ने अपना नामांकन वापस के साथ कांग्रेस के झाबुआ से प्रत्याशी विक्रांत भूरिया को अपना समर्थन देने की बात कही और उन्होंने साफ कर दिया कि वह कांग्रेस पार्टी के साथ हैं।

भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर का विवादित बयान

भोपाल गोविंदपुरा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृष्णा गौर का एक विवादित वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मतदाताओं से कहते हुए नजर आ रही हैं कि अगर कांग्रेस की सरकार आ गई तो वे नवरात्रि, करवाचौथ और दीवाली जैसे सभी फेस्टिवल नहीं मना पाएंगे। क्योंकि कांग्रेस सनातन विरोधी है सनातन को खत्म करना चाहती है। भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गौर का ये वीडियो गोविंदपुरा क्षेत्र में रात्रिकालीन चुनाव प्रचार के दौरान का बताया जा रहा है। हालांकि मीडिया वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गौर का यह वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस इस पर निशाना साधा है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा उम्मीदवार जितनी के लिए झूठ का सहारा ले रहे मतदाताओं में दम फैला रहे हैं उन्हें धर्म के नाम पर डराने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस इसकी शिकायत चुनाव आयोग में भी करेगी। 

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने छोड़ी पार्टी

मध्यप्रदेश के छतरपुर में भारतीय जनता पार्टी के एक और वरिष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य प्रकाश पांडेय ने बुधवार को पार्टी छोड़ दी है। इसकी वजह उन्होंने खुले तौर पर खजुराहो सांसद VD शर्मा और वर्तमान BJP प्रत्याशी अरविंद पटेरिया को बताया है। दरअसल, तीन दिन पहले BJP के दिग्गज नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने खजुराहो में बैठक कर रूठे नेताओं को मनाने का संकल्प दिया था। इसके बावजूद BJP में इस्तीफों का दौर जारी है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का पुतला फूंकना दतिया के दामोदर यादव को भारी पड़ गया। कांग्रेस ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष यादव दतिया से टिकट की दावेदारी कर रहे थे लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। इसके बाद उनके समर्थकों ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। इतना ही नहीं उनके समर्थकों ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ नारेबाजी कर उनका पुतला फूंका था। अब कांग्रेस ने यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यादव के निष्कासन पर पार्टी प्रवक्ताओं का कहना है कि यादव कांग्रेस की रीति नीति के विरुद्ध काम कर रहे थे। इसीलिए उन्हें कांग्रेस की सदस्यता खोनी पड़ी है। हालांकि बताया जा रहा है दामोदर ने 21 अक्तूबर को ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।