Headlines
Loading...
कानपुर में बनाए गए पांच कृत्रिम तालाब, आस्था का महापर्व छठ आज से हुआ शुरू,,,।

कानपुर में बनाए गए पांच कृत्रिम तालाब, आस्था का महापर्व छठ आज से हुआ शुरू,,,।

कानपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत आज 17 नवंबर से नहाय खाय के साथ शुरू  है। कानपुर महानगर में भी छठ पर्व बेहद धूमधाम के साथ मनाया जाता है। जिसको लेकर तैयारी लगभग पूरी हो चुकी हैं। हालांकि इस बार घाटों पर आखिरी दिन तक साफ-सफाई होती रही है और अव्यवस्थाएं फैली दिखाई दी। लेकिन फिर भी लोगों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी नदी और नहर के किनारे लोगों ने अपनी-अपनी वेदी बनाई है।

कानपुर में पांच कृत्रिम तालाबों का भी निर्माण किया गया है, जहां पर लोग इस महापर्व को मनाएंगे। आज 17 नवंबर से शुरू हो रहे महापर्व छठ को लेकर कानपुर के प्रमुख घाटों को सुंदर तरीके से सजाया गया है। इसमें गोलाघाट, सिद्धनाथ घाट, पनकी नहर ,अरमापुर नहर, शास्त्री नगर,सीटीआई नहर शामिल है।

यह 5 कृत्रिम तालाब बनाएं गए

घाट ,नहर, नदी को छोड़कर कानपुर में पांच जगह कृत्रिम तालाब भी बनाए गए हैं, जहां पर लोग छठ महापर्व पर पूजा कर सकेंगे। यहां पर लगभग 20 हजार लोग पूजा कर सकेंगे। इसमें बड़ा सेंट्रल पार्क शास्त्रीनगर, छोटा सेंट्रल पार्क शास्त्रीनगर, पीली कालोनी पार्क शास्त्रीनगर, जेपी पार्क विजयनगर, आनंदराव पार्क शास्त्रीनगर में कृत्रिम पार्क का निर्माण किया गया है।

छठ पूजा आज 17 नवंबर से हो रही शुरू

महापर्व छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर से नहाय खाय के साथ शुरू है। अगले दिन 18 नवंबर को खरना की रस्म की जाएगी। इसी के साथ निर्जला व्रत की शुरुआत हो जाती है। वहीं 19 नवंबर को संध्या अर्ध्य का आयोजन किया जाता है। वहीं 20 नवंबर को उदियागामी अर्घ्य के साथ यह व्रत पूरा होता है।