Headlines
Loading...
Dev Deepawali 2023: देव दीपावली को लेकर दुल्हन की तरह सजी काशी, लाइट से शहर हुआ जगमग, देखें तस्वीरें,,,।

Dev Deepawali 2023: देव दीपावली को लेकर दुल्हन की तरह सजी काशी, लाइट से शहर हुआ जगमग, देखें तस्वीरें,,,।

आज वाराणसी के घाट पर देव दीपावली का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान देश-विदेश के गणमान्य लोग भी उपस्थित होंगे।

दुनिया के 70 देशों के राजदूत देव दीपावली पर 84 घाटों में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

कार्यक्रम के जरिये एक भारत श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर भारत और सशक्त भारत का स्वरूप प्रदर्शित होगा।
 

देव दीपावली की तैयारियों को लेकर प्रशासन, गंगा समिति और नाविक समाज काफी दिनों से तैयारी कर रहा है।
 

बनारस के घाट पर लेजर लाइट शो, ग्रीन क्रैकर शो के साथ-साथ शानदार आतिशबाजी की भी तैयारी की गई है।
 

देव दीपावली के ठीक पहले शहर को भी जगमग रोशनी, एलइडी लाइट और झालरों से सजाया गया है।
 

रंग बिरंगी लाइटों की रोशनी से वाराणसी शहर जगमग है। शाम के वक्त शहर सजावट सबको आकर्षित कर रही है।
 

इसके अलावा लाइटिंग की भी व्यवस्था की गई है जो लोगोंइसके अलावा लाइटिंग की भी व्यवस्था की गई है जो लोगों को बेहद आकर्षित कर रही है।
 

आंकड़ों के मुताबिक आज बनारस की देव दीपावली देखने के लिए तकरीबन 10 लाख से अधिक पर्यटक वाराणसी पहुंचेंगे।
 

इसके अलावा घाट के दीपोत्सव को देखने के लिए वाराणसी के ज्यादातर होटल और नाव पहले से ही बुक हो चुके हैं।