Headlines
Loading...
वाह...क्या रईसी है? ऑफिस जाने के लिए फ्लाइट का इस्तेमाल करती है ये लड़की, बताया सस्ता पड़ता है किराया, जाने कौन है वो?,,,।

वाह...क्या रईसी है? ऑफिस जाने के लिए फ्लाइट का इस्तेमाल करती है ये लड़की, बताया सस्ता पड़ता है किराया, जाने कौन है वो?,,,।

ऑफिस जाने के लिए लोग सार्वजनिक परिवहन जैसे बस, ट्रेन आदि का उपयोग करते हैं। कुछ लोग अपनी गाड़ी से दफ्तर जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जो ऑफिस जाने के लिए हवाई जहाज का इस्तेमाल करती है। और इस लड़की की उम्र महज 21 साल बताई जा रही है।

अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना की 21 वर्षीय कॉलेज इंटर्न सोफिया सेलेन्टानो की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। सोफिया न्यू जर्सी में इंटर्नशिप के लिए किराए पर घर लेने की बजाय एक अलग ही तरीका अपनाया है। वह हर हफ्ते चार्ल्सटन से नेवार्क के लिए एक विमान का इस्तेमाल करती हैं। एक वीडियो जारी कर उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया कि अपने अपने ऑफिस जाने के लिए हवाई जहाज का इस्तेमाल क्यों करती हूं। उन्होंने बताया कि अगर वह घर लेकर किराए पर रहती तो उसे $3,400 प्रति माह से अधिक का किराया देना पड़ता। ऐसे में हफ्ते में एक दिन ऑफिस जाने के लिए मुझे विमान से आना जाना अच्छा लगा, जिसमें $100 की राउंड-ट्रिप का खर्च आता है।

हवाई जहाज से सफ़र करने पर एक फायदा यह भी हुआ कि वह अपने परिवार के साथ रह सकती हैं। उन्हें दूसरे शहर में जाकर किराए के घर में नहीं रहना पड़ा। घर से निकलने पर वह टैक्सी का उपयोग करती है, इसके बाद वह जहाज से निकलती हैं और फिर खाने को खर्च को मिलाकर महीने में $2,250 खर्च करती हैं।

सेलेन्टानो ने बताया कि मैनहट्टन में एक अपार्टमेंट किराए पर लेने का औसत खर्च रिकॉर्ड-तोड़ $4,241 तक पहुंच गया है। इससे सेलेन्टानो को हवाई जहाज से आने जाने पर अच्छी बचत होती है। अब यह लड़की सोशल मीडिया पर खूब चर्चित हो गई है।