वाराणसी :: शास्त्रीय नृत्य से सजी पं. दीनदयाल हस्तकला संकुल की शाम,,,।
वाराणसी। पं. दीनदयाल हस्तकला संकुल में वस्त्र मंत्रालय एवं सुबह ए बनारस की ओर से आयोजित सांस्कृतिक संध्या में शुक्रवार को शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति हुई।
रुद्राक्षी फाउंडेशन द्वारा डॉ. विधि नागर के निर्देशन में युवा कलाकारों यादगार नृत्य किया।सर्वप्रथम निवेदिता पांडेय ने भरतनाट्यम के अंतर्गत पुष्पांजलि की प्रस्तुति साकार की।
इसके बाद आरती थापा, समीक्षा तिवारी, आस्था पाण्डेय मयंक यादव, निवेदिता पाण्डेय ने नृत्य प्रस्तुत की। इसी क्रम में आरती थापा ने अल्लारीपु की प्रस्तुति दी। समापन कथक नृत्य से 'श्रीराम चंद्र कृपाल भजमन पर भावनृत्य से हुआ।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक निदेशक हस्तशिल्प त्रिपुरा टी. सत्यमूर्ति एवं कलाकारों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कलाकारों का स्वागत संकुल के सहायक निदेशक गोपेश मौर्य ने किया। संयोजन डॉ. रत्नेश वर्मा एवं संचालन ललिता शर्मा ने किया।