Headlines
Loading...
अयोध्या :: सूर्य भगवान-गरुड़-हनुमान और 10 अवतार, देखिए रामलला की 51 इंच की मूर्ति में कहां क्या-क्या? है,,,।

अयोध्या :: सूर्य भगवान-गरुड़-हनुमान और 10 अवतार, देखिए रामलला की 51 इंच की मूर्ति में कहां क्या-क्या? है,,,।

Ayodhya Ram Mandir Ram Lalla Idol Classifications: 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। रामलला की 5 वर्षीय बाल स्वरूप की मूर्ति राम मंदिर के गर्भगृह में पहुंच गई है। रामलला को अभी पर्दे से कवर किया गया है। उनकी आंखों पर पट्टी बंधी है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन वैदिक और सनातन परंपराओं के अनुसार अनुष्ठान के बाद प्रधानमंत्री मोदी पट्टी खोलकर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कराएंगे।

इससे पहले रामलला की मूर्ति की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। आंखों पर पट्टी बंधी रामलला की पूरी मूर्ति सामने आई है। वहीं रामलला की मूर्ति का विग्रह करके यह भी बताया गया है कि 51 इंच की इस मूर्ति में किस-किस को समाहित किया गया है? आइए विस्तार से जानते हैं…काले रंग के एक ही पत्थर से बनी, कोई जोड़ नहीं।

रामलला की मूर्ति को कनार्टक के मैसूर में रहने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाया है। मूर्ति काले रंग के पत्थर से बनाई गई है और इसमें कोई दूसरा पत्थर नहीं जोड़ा गया। कहा जाए तो पूरी मूर्ति में कहीं कोई जोड़ नहीं है।

मूर्ति की ऊंचाई 4.24 फीट और चौड़ाई 3 फीट है। करीब 200 किलो मूर्ति का वजन है। 5 साल के बाल रामलला के साथ मूर्ति में विष्‍णु के 10 अवतारों ने निवास किया है। हनुमान जी, गरुड़ और सूर्य भगवान भी हैं। स्वास्तिक के साथ ॐ, चक्र और गदा हैं।दाएं-बाएं, ऊपर-नीचे पैरों में क्या-क्या? है आइए जाने.....।

* रामलला के मस्तक पर ॐ, चक्र, गदा और स्वास्तिक बनाया गया है।
* रामलला के मस्तक पर ही सूर्य भगवान भी विराजमान दिखाए गए हैं।
* दाईं तरफ मत्‍स्‍य, कूर्म, वराह, नृसिंह, वामन अवतार दिखाए गए हैं।
* बाईं तरफ परशुराम, राम, कृष्‍ण, बुद्ध, कल्कि अवतार दिखाए गए हैं।
* दाएं पैर में हनुमान जी और बाएं पैर में पक्षीराज गरुड़ विराजामन हैं।
* रामलला के बाएं हाथ में धनुष-बाण होगा।