Headlines
Loading...
आश्चर्य::हीरो लाया गजब का इलेक्ट्रिक स्कूटर, ये 3 मिनिट में थ्री-व्हीलर बन जाएगा; 500Kg वजन उठाकर दौड़ेगा,,,।

आश्चर्य::हीरो लाया गजब का इलेक्ट्रिक स्कूटर, ये 3 मिनिट में थ्री-व्हीलर बन जाएगा; 500Kg वजन उठाकर दौड़ेगा,,,।

आटोमोबाइल इंडस्ट्री में कई कंपनियां अलग-अलग एक्सपेरिमेंट कर रही हैं। ताकि लोगों के जिंदगी आसान हो सके। साथ ही, कम कीमत में उन्हें ज्यादा बेहतर व्हीकल मिल सके। इस कड़ी में अब हीरो का नाम जुड़ गया है। दरअसल, हीरो ने अपना एक ऐसा इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश किया है, जो थ्री-व्हीलर और टू-व्हीलर दोनों का काम करता है। आसान शब्दों में कहा जाए तो ये थ्री-व्हीलर, टू-व्हीलर में कन्वर्ट हो जाता है। इतना ही नहीं, ये एक कार्गो थ्री-व्हीलर है। 

बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने भी सोशल मीडिया पर इस शानदार व्हीकल का वीडियो शेयर किया है। हीरो ने इस अनोखे व्हीकल को सर्ज (SURGE) का नाम दिया है। वहीं, इस व्हीकल की ये SURGE S32 सीरीज है। सर्ज S32 दुनिया का पहला क्लास-शिफ्टिंग व्हीकल है, जो उपयोगकर्ताओं को कमाई करने के साथ उसकी जीवनशैली को भी बेहतर बनाता है। 

गोयनका ने इसका जो वीडियो शेयर किया है उसे देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि ये कितना दबरदस्त टेक्नोलॉजी वाला व्हीकल है। फिलहाल इसकी कीमत और लॉन्चिंग डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
 
दरअसल, इस कार्गो थ्री-व्हीलर के अंदर ही टू-व्हीलर या एक स्कूटर छिपा रहता है। पहले ये एक थ्री-व्हीलर होता है जिसकी फ्रंट सीट पर 2 लोगों के बैठन की जगह होती है, लेकिन जब इसमें से स्कूटर बाहर आ जाता है तब इसमें सीटिंग कैपेसिटी स्कूटर की सीट पर शिफ्ट हो जाती है। थ्री-व्हीलर से टू-व्हीलर बनने में इसे 3 मिनिट का वक्त लगता है। साथ ही, एडॉप्टिव कंट्रोल और सेफ ऑपरेशंस के बटन दिए हैं। इसे किसी भी एरिया में कन्वर्ट किया जा सकता है। कंपनी इसे सीरीज के कुल 4 वैरिएंट लॉन्च करेगी।
बात करें इसके टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस की तो सर्ज S32 में थ्री-व्हीलर और टू-व्हीलर के लिए अलग-अलग पैरामीटर्स मिलते हैं। जब ये थ्री-व्हीलर रहता है तब इसमें 10 Kw की पावर मिलती है। इसके लिए इसे 11 Kwh की बैटरी से जोड़ा गया है। इसकी मैक्सिमम स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं, ये 500 Kg का वजन उठा सकता है। अब बात करें इसे टू-व्हीलर पैरामीटर की तो इसमें 3 Kw की पावर मिलती है। इसके लिए इसे 3.5 Kwh की बैटरी से जोड़ा गया है। इसकी मैक्सिमम स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा है।