Headlines
Loading...
उत्तर प्रदेश मना रहा अपना75वां स्थापना दिवस, सीएम योगी ने किया यूपी पर्व का शुभारंभ,,,।

उत्तर प्रदेश मना रहा अपना75वां स्थापना दिवस, सीएम योगी ने किया यूपी पर्व का शुभारंभ,,,।

उत्तर प्रदेश आज 75वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस उपलक्ष्य में लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने यूपी पर्व का शुभारंभ किया। यूपी स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ जम्मू कश्मीर के कलाकारों की प्रस्तुति से हुआ। कार्यक्रम में पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राकेश सचान, राज्य हज समिति के चेयरमैन मोहसिन रजा आदि उपस्थित थे। झांसी से आए कलाकारों ने भी बुंदेलखंडी गायन पेश किया।

इस मौके पर वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने अथक परिश्रम से पूरी दुनिया में उत्तर प्रदेश की छवि बदली है। उत्तर प्रदेश का वित्तीय अनुशासन विपरीत स्थितियों में भी संतुलित रहा और आज सरप्लस स्टेट है। उन्होंने कहा कि हमारी प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। जीडीपी में भी बढ़ोत्तरी हुई है। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कानपुर के उद्यमी नवीन कुमार और अंतरिक्ष वैग्यानिक डा.रितु कारीधाल को यूपी गौरव सम्मान से सम्मानित किया।
सीएम योगी ने भी कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य की जनता को बधाई। भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत उत्तर प्रदेश से होकर बहती है। 

आज उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को संयुक्त प्रांत का नया नाम उत्तर प्रदेश पड़ा। मगर इस प्रदेश को सदैव प्रश्नवाचक दृष्टि से ही देखा जाता रहा। मगर आज उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदली है।

उन्होंने कहा कि तत्कालीन राज्यपाल रामनाईक ने तत्कालीन राज्य सरकार से भी कहा था मगर उस सरकार ने नहीं किया मगर हमारी सरकार 2017 में आयी। राज्यपाल रामनाईक ने हमसे भी कहा और अगले ही साल से हमने उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मनाना शुरू कर दिया। 24 जनवरी 2019 से हमने विश्वकर्मा श्रम सम्मान कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। 

आज पूरे देश में पीएम विश्वकर्मा श्रम सम्मान कार्यक्रम पूरे देश में चलाया जा रहा है। उन्होंने ओडीओपी के बारे में कहा कि इसी तरह हमने एक जिला एक उत्पाद कार्यक्रम शुरू किया और यह कार्यक्रम भी आज पूरे देश में चल रहा है। अभी तो यह शुरुआत है। साथ ही सीएम योगी ने ओडीओपी उत्पादों की ई-मार्केटिंग के लिए 'ओडीओपी मार्ट पोर्टल' लॉन्च किया।