राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के दिन रामचरितमानस के इन 7 चौपाइयों का करें पाठ, दूर होंगे सभी कष्ट, बनेंगे बिगड़े हुए काम,,,।
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Ramcharitmanas Chaupai हर व्यक्ति को जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। मुश्किल घड़ी से बाहर निकलने के लोग अपने आराध्य देव का नाम लेते हैं और उनके मंत्रों का जाप करते हैं। सनातन धर्म में दुख-संकटों से छुटकारा पाने के लिए रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ करना बेहद लाभकारी माना गया है।
मान्यता है कि रामचरितमानस की कुछ प्रमुख चौपाइयों को पढ़ने से सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है और जीवन में खुशहाली आती है। रामचरित मानस का पाठ करने से पहले एक छोटी चौकी पर साफ कपड़ा बिछाकर भगवान राम की प्रतिमा रख दें। इसके बाद भगवान श्रीराम की पूजा करने से पूर्व हनुमान जी का आह्वाहन करें। इसके बाद गणेश जी का आह्वाहन करके पाठ शुरू करना चाहिए।
आइए जानते हैं रामचरितमानस की इन चमत्कारी चौपाइयों के बारे में...
धन-संपत्ति के लिए -
'जे सकाम नर सुनहिं जे गावहिं।
सुख संपत्ति नानाविधि पावहिं।।
मनोकामनाएं पूर्ति के लिए -
'कवन सो काज कठिन जग माही।
जो नहीं होइ तात तुम पाहीं।।
परीक्षा में सफलता के लिए -
जेहि पर कृपा करहिं जनु जानी।
कबि उर अजिर नचावहिं बानी॥
मोरि सुधारिहि सो सब भाँती।
जासु कृपा नहिं कृपाँ अघाती॥
आलस्य से मुक्ति के लिए -
हनुमान तेहि परसा कर पुनि कीन्ह प्रणाम।
राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम।।
विवाह में बाधा दूर करने के लिए -
तब जन पाई बसिष्ठ आयसु ब्याह। साज सँवारि कै।।
मांडवी, श्रुतकी, रति, उर्मिला कुँअरि लई हंकारि कै।।
रोग-दोषों से मुक्ति के लिए-
दैहिक दैविक भौतिक तापा।
राम राज नहिं काहुहिं ब्यापा।।
सुख-शांति के लिए
सकल विघ्न व्यापहि नहिं तेही।
राम सुकृपा बिलोकहिं जेही।।