Headlines
Loading...
सीताराम पर रखे गए प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन जन्मे बच्चों के नाम, जानिए कहां-कितनी डिलीवरी हुई।

सीताराम पर रखे गए प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन जन्मे बच्चों के नाम, जानिए कहां-कितनी डिलीवरी हुई।

अयोध्या के राम मंदिर का 22 जनवरी, 2024 को उद्घाटन संपन्न हुआ। इस दिन 'राम लला' की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। कई गर्भवती महिलाएं चाहती थीं कि वो इसी दिन अपनी संतान को जन्म दें। इसके लिए कई परिवारों ने तो सर्जरी की तारीख ही 22 जनवरी तय कर रखी थी। हुआ भी ऐसा ही, प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन कहीं नॉर्मल डिलीवरी तो कहीं सर्जरी के जरिए बच्चों का जन्म हुआ। इस दिन पैदा होने वाले कई बच्चों के नाम राम, लक्ष्मण और सीता पर रखे गए हैं। 

मध्यप्रदेश में जन्मे 500 से ज्यादा बच्चे

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मध्यप्रदेश में 500 से ज्यादा बच्चों का जन्म 22 जनवरी को हुआ। अकेले राजधानी भोपाल में ही 150 के करीब डिलीवरी हुईं। इसके अलावा, ग्वालियर में 90, इंदौर में 35 और शिवपुरी में 33 से ज्यादा बच्चों का जन्म हुआ।

छतरपुर के जिला अस्पताल में 31 महिलाओं की डिलीवरी हुई। इनमें कई डिलीवरी नॉर्मल थीं, तो कई डिलीवरी सिजेरियन. 19 बच्चों और 13 बच्चियों का जन्म हुआ। एक महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। नाम रखा, राम और लक्ष्मण. कई और परिवारों ने भी अपने बच्चों का नामकरण राम और सीता पर किया। 

उत्तराखंड में जन्मे 250 से ज्यादा बच्चे

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में 22 जनवरी को 250 से ज्यादा बच्चों का जन्म हुआ। इनमें सबसे ज्यादा डिलीवरी देहरादून में दर्ज की गई। देहरादून में प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 71 नवजात इस दुनिया में आए. उधम सिंह नगर में 55 डिलीवरी हुई. बागेश्वर में 6, चमोली में 14, चंपावत में 4, हरिद्वार में 24, नैनीताल में 24, पौड़ी में 17, रुद्रप्रयाग में 13, टिहरी में 16, उत्तरकाशी में 9 नवजातों ने जन्म लिया।

बता दें कि कई परिवारों ने प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन डिलीवरी की प्लानिंग की थी। खासकर प्राण प्रतिष्ठा के मुहूर्त यानी 12:29:08 से 12:30:32 के बीच डिलीवरी के लिए भारी मांग थी। 

उत्तर प्रदेश का जन्म प्रतिशत डाटा कुल संख्या अभी उपलब्ध पूरी तरह नही हो पाया है, शेष अगले अंक में.....।