Headlines
Loading...
भगवान राम की शोभा यात्रा पर पथराव, गुजरात में प्राण प्रतिष्ठा से पहले बढ़ा तनाव, पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े, स्थिति नियंत्रण में,,,।

भगवान राम की शोभा यात्रा पर पथराव, गुजरात में प्राण प्रतिष्ठा से पहले बढ़ा तनाव, पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े, स्थिति नियंत्रण में,,,।

गुजरात में भगवान राम की शोभायात्रा पर पथराव किया गया है। पुलिस को भी स्थिति नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े हैं। ये घटना मेहसाणा जिले में हुई है जहां पर अयोध्या में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। लेकिन जैसी यात्रा मेहसाणा पहुंची, वहां पर कुछ लोगों ने घात लगाकर छत से ही पथराव करना शुरू कर दिया।

राहत की बात ये है कि मौके पर पुलिस तुरंत पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में किया गया। पुलिस को हिंसा को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे, बल प्रयोग भी हुआ था। लेकिन बाद में 15 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया जिनसे अभी भी पूछताछ जारी है। पुलिस ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि अब जमीन पर स्थिति कंट्रोल में है और शांति स्थापित कर दी गई है।