Headlines
Loading...
नई दिल्ली :: पराक्रम दिवस पर लाल किले में प्रदर्शनी का आयोजन, पीएम मोदी ने किया निरीक्षण,,,।

नई दिल्ली :: पराक्रम दिवस पर लाल किले में प्रदर्शनी का आयोजन, पीएम मोदी ने किया निरीक्षण,,,।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पराक्रम दिवस के अवसर पर लाल किले में आयोजित एक प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इससे पहले केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने बताया था कि 'पराक्रम दिवस' 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के रूप में मनाया जाता है। 2021 में पीएम मोदी ने इस दिन को 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

दरअसल, संस्कृति मंत्रालय नेताजी सुभाष चंद्र बोस को समर्पित पराक्रम दिवस का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग और लाइट एंड साउंड शो तथा नाटक व नृत्य प्रदर्शन के साथ प्रोजेक्शन मैपिंग आदि जैसी विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
पर्यटन मंत्रालय द्वारा 'जनभागीदारी' की विषयवस्तु को दर्शाते हुए 23 से 31 जनवरी, 2024 तक दिल्ली के लाल किले में 'भारत पर्व' का आयोजन किया जाएगा। इसमें गणतंत्र दिवस की झांकी, सैन्य बैंड के प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिल्प बाजार और अखिल भारतीय व्यंजनों का स्वाद चखने वाले फूड कोर्ट भी लगाए जाएंगे।