Headlines
Loading...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की दिल्ली मेट्रो की सवारी, वॉयलेट लाइन पर किया सफर, देखें वीडियो,,,।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की दिल्ली मेट्रो की सवारी, वॉयलेट लाइन पर किया सफर, देखें वीडियो,,,।

President Murmu in Delhi Metro: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज दिल्ली मेट्रो में सवारी की। वह केंद्रीय सचिवालय से मेट्रो में सवार हुईं। इस दौरान अधिकारी उन्हें मेट्रो रूट सहित अन्य अहम जानकारियां देते रहे।सफर के दौरान सुरक्षा के भारी बंदोबस्त रहे।

देखें वीडियो
राष्ट्रपति पद संभालने के बाद मुर्मू ने पहली बार मेट्रो ट्रेन में सफर किया। अधिकारियों ने बताया कि पीले रंग की साड़ी पहने राष्ट्रपति ने मेट्रो ट्रेन की यात्रा के दौरान स्कूली छात्रों से बातचीत की। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर यात्रा की, जो कि कश्मीरी गेट और फरीदाबाद में राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) के बीच संचालित होती है।