Headlines
Loading...
वाराणसी :: पीएम के संकल्प से करोड़ों महिलाएं बनीं लखपति: सीमा द्विवेदी,,,।

वाराणसी :: पीएम के संकल्प से करोड़ों महिलाएं बनीं लखपति: सीमा द्विवेदी,,,।

वाराणसी। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि जब एक महिला घर से बाहर निकलती है चाहे वह राजनीति, नौकरी, सामाजिक कार्यों के लिए हों तो वह बहुत सारी जिम्मेदारियां निभाने के साथ ही घर-परिवार के उत्तरदायियों का भी निर्वहन करती हैं। प्रधानमंत्री की प्रेरणा, सोच व संकल्प का परिणाम है कि आज करोड़ों महिलाएं लखपति बन गईं। वह रविवार को भाजपा महानगर महिला मोर्चा की ओर से रविवार को चेतगंज स्थित आर्य महिला हितकारिणी महापरिषद् में आयोजित प्रबुद्ध महिला सम्मेलन में बोल रही थीं।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान पाया कि गांव-गांव में खेतों में उर्वरक का छिड़काव करने के लिए ड्रोन सखी बनाई गईं। पीएम की देन है कि राशन कार्ड पर घर का मुखिया भी महिलाएं हैं। कहा कि आजादी में पहली बार ऐसा हुआ जब राष्ट्रपति जनजाति समुदाय की महिला को बनाया गया। 

इस मौके पर नम्रता चौरसिया, पूजा दीक्षित, महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल, प्रज्ञा पांडेय, विनीता सिंह, प्रियंका दूबे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, सुरेखा सिंह, अंजना दीक्षित, श्रुति जैन, कंचन गुप्ता, प्रियंवदा, जया, प्रीति जायसवाल, श्वेता वर्मा रहीं।